फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   air quality index reached to 200

एक्यूआई अभी से 191 के पार, दिवाली अभी बाकी

Mon, 24 Oct 2022 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
air quality index reached to 200
बरेली। दिवाली से पहले ही शहर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंचने लगा है। रविवार को ही एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) दो सौ के आसपास पहुंचता दिखा। सर्वाधिक वायु प्रदूषण सिविल लाइंस में रिकॉर्ड हुआ जहां एक्यूआई 191 तक पहुंच गया। इज्जतनगर और आईवीआरआई इलाके में भी प्रदूषण इसी के आसपास रहा। दिवाली के बाद वायु प्रदूषण और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

शहर में चल रहे ज्यादातर बड़े निर्माण कार्य लेबर के घर चले जाने की वजह से शनिवार को ही बंद हो गए थे, इसके बावजूद रविवार को वायु प्रदूषण खतरे की हद के पार चला गया। चार दिन पहले शहर का औसत एक्यूआई 125 के आसपास रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को इसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। सुबह होने के बाद शाम तक लगातार एक्यूआई बढ़ता रहा। नगर निगम के पास 178, चौपुला इलाके में 152, प्रभा टाकीज के पास 189, आईवीआरआई रोड पर 178 और मिनी बाईपास पर 171 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के मुताबिक दिवाली से पहले एक्यूआई का यह स्तर पिछले साल से भी ज्यादा है। साल 2021 में दिवाली से पहले शहर का एक्यूआई 132 रिक़ॉर्ड हुआ था। इस बार दो सौ के आसपास एक्यूआई पहुंचने का साफ संकेत है कि दिवाली से पहले हुई आतिशबाजी ने प्रदूषण बढ़ाया है। यह खतरनाक संकेत है। दिवाली के बाद शहर में वायु प्रदूषण का स्तर इस कदर खतरनाक स्तर तक जा सकता है जो तमाम लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली दिवाली पर 430 था एक्यूआई, इस बार और बढ़ सकता है जहर
विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले साल भी दिवाली के बाद शहर के वायु प्रदूषण के स्तर में भारी वृद्धि हुई थी। दिवाली की रात में एक्यूआई 430 तक पहुंच गया था। माना जा रहा है कि इस बार दिवाली के पहले से ही वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह से दिवाली के बाद पिछले साल से भी ज्यादा खतरनाक हालात हो सकते हैं। इस बार वायु प्रदूषण की स्थिति क्या रहेगी, यह रात में रिकॉर्ड होने वाले आंकड़ों से ही स्पष्ट होगा। विशेषज्ञों के अनुसार पिछले साल दिवाली के बाद वायु प्रदूषण का स्तर खतरे की सीमा से करीब दो सप्ताह तक ज्यादा रहा था। इस बीच हुई बारिश की वजह से भी प्रदूषण कम होने में काफी मदद मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed