फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Air Force School defeated Stadium Trainees 3-0.

Bareilly News: एयरफोर्स स्कूल ने स्टेडियम ट्रेनीज को 3-0 से हराया

Thu, 03 Sep 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 03 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Air Force School defeated Stadium Trainees 3-0.
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला फुटबॉल लीग-2026 के पहले सेमीफाइनल में एयरफोर्स स्कूल ने स्टेडियम ट्रेनीज को 3-0 के अंतर से शिकस्त देकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। अब खिताब के लिए टीम की भिड़ंत मैथोडिस्ट एफसी और फुटबॉल हॉस्टल के बीच पांच सितंबर को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगी।
विज्ञापन

बुधवार को खेले गए मैच की शुरुआत से ही एयरफोर्स स्कूल ने आक्रामक खेल दिखाया। हालांकि, हाफ टाइम तक स्टेडियम ट्रेनीज के डिफेंडर यश यादव व वैभव और गोलकीपर जयश के शानदार बचाव के चलते मुकाबला बराबरी पर बना रहा।
विज्ञापन


हाफ टाइम के बाद एयरफोर्स स्कूल के कोच शिव प्रकाश ने अपनी रणनीति बदलते हुए एक साथ तीन खिलाड़ी बदले। टीम को इसका फायदा भी मिला। मैच के 40वें और 48वें मिनट में शौर्य ने दो गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। खेल के अंतिम क्षणों में एयरफोर्स स्कूल के कार्तिक वर्मा ने तीसरा गोल दागकर टीम को 3-0 से निर्णायक जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच की मुख्य अतिथि आरएसओ चंचल मिश्रा और विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नसीम अख्तर रहे। मुकाबला संपन्न कराने में रेफरी मनविंदर सिंह, साहिल प्रजापति, महिमा, कसक यादव और ईशा की मुख्य भूमिका रही। इस दौरान मून रॉबिन्सन, प्रेमनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed