फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ahad won the gold medal in the 35 kg weight category and Subhan in the 40 kg category

Bareilly News: 35 किलोग्राम भारवर्ग में अहद और 40 में सुभान ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 09 May 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Ahad won the gold medal in the 35 kg weight category and Subhan in the 40 kg category
बरेली। आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ बरेली के तत्वावधान में पहली बार जिले में इंटर स्कूल आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 35 किलोग्राम भार वर्ग में अहद और 40 किलोग्राम में सुभान ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में शहर के निजी स्कूलों के 285 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें सर्वाधिक अंक हासिल कर माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल ने पहला, बेदी इंटरनेशनल स्कूल ने दूसरा और साबरी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालक वर्ग अंडर- 12 के 35 किलोग्राम भारवर्ग में अहद खान, 40 किलोग्राम में सुभान रजा, 45 किलोग्राम में यश गुप्ता, 50 किलोग्राम में तनुष अग्रवाल तो 55 किलोग्राम में सूर्यांश शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 18 में 50 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद निजाम, 60 किलोग्राम में आयुष गुप्ता, 65 किलोग्राम में मोहम्मद फैसल रजा, 70 किलोग्राम में आदित्य ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बालिका वर्ग अंडर 15 अंतर्गत 35 किलोग्राम भारवर्ग में अनुष्का, 40 किलोग्राम में फातिमा, 45 किलोग्राम में राफिया खान, 50 किलोग्राम में तनिष्क अनुकर प्रजापति, 55 किलोग्राम में आलिया, 60 किलोग्राम में अरीशा फातिमा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सरकार ने किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल, सचिव अकमल खां ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संवाद

---
यह भी बने विजेता
मोहम्मद शयन, फातिमा अमीर, वर्षा पटेल, हीरा फातिमा, तैयबा नूर, उजमा गाजी, आतिफा नूर, आयत खान, वजीफा खान, उरुवा फातिमा, कृष्ण अरोड़ा, स्नेल जेडी, मानस कुमार, वैष्णव बेदी, ऋतिक पटेल, मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद अनस कुरैशी ने अपने-अपने भार वर्ग में पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed