{"_id":"6716fce499e20ccba2075a74","slug":"agriculture-department-promoting-pulses-and-oilseed-crops-bareilly-news-c-4-1-bly1039-506300-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दलहनी और तिलहनी फसलों को बढ़ावा दे रहा कृषि विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दलहनी और तिलहनी फसलों को बढ़ावा दे रहा कृषि विभाग
विज्ञापन
बरेली। जिले में कृषि विभाग दलहनी और तिलहनी फसलों को बढ़ावा दे रहा है। इसके लिए किसानों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। इसका रकबा बढ़ाने के लिए सरकारी दुकानों पर तिलहनी और दलहनी फसलों का बीज भी उपलब्ध करा रहा है। अब सरकारी दुकानों पर चना और मसूर का बीज भी पहुंच गया है। किसानों को आधार कार्ड पर इनके बीज मुहैया कराए जा रहे हैं।
जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि जिले की सभी सरकारी दुकानों पर सरसों का बीज उपलब्ध है। सरसों के बीज में दो प्रजातियां आई हैं। उनमें पीएम-32 196 क्विंटल और गिरिराज 99.38 क्विंटल आ चुका है। सरकारी बीज भंडारों पर इनके मिनी किट भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि चना का पीजी-05 प्रजाति का बीज आया है। यह चना की अच्छी प्रजाति है और इसकी पैदावार भी अच्छी है। चना के बीज के आठ क्विंटल मिनी किट और 28.96 क्विंटल सामान्य बीज आया है। मिनीकिट के अलावा किसान अपनी जरूरत के अनुसार चना का बीज ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मसूर की पीएल-09 प्रजाति उपलब्ध है। यह काफी उन्नत किस्म की प्रजाति है। इसकी भी पैदावार काफी अच्छी है। इसमें 69.20 क्विंटल मिनीकिट और 420 क्विंटल सामान्य बीज उपलब्ध है।
विज्ञापन
-- -- -- -
गेहूं की इन प्रजातियों का मिलेगा बीज
- जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जल्द ही गेहूं का बीज भी उपलब्ध हो जाएगा। इसमें डीबीडब्लू 303, डब्लूएच 1270, एचडी 3271, डीबीडब्लू 227, डीबीडब्लू 187 आदि प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।
-- -- -- -
ये है दलहनी और तिलहनी फसलों का रकबा
- 25608 हेक्टेयर सरसों
- 14650 हेक्टेयर लहटा
- 18 हेक्टेयर चना
- 8832 हेक्टेयर मटर
- 6655 हेक्टेयर मसूर
संवाद