{"_id":"6192be718119b0080c291068","slug":"agra-fort-train-bareilly-news-bly4662604195","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा फोर्ट एक्सप्रेस में सुविधाएं बढ़ाने के लिए सांसद ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा फोर्ट एक्सप्रेस में सुविधाएं बढ़ाने के लिए सांसद ने लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रामनगर से आगरा के बीच चलने वाली आगरा फोर्ट ट्रेन में सुविधाएं बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। एसी कोच लगाने के साथ ही ट्रेन के प्रतिदिन संचालन के लिए अब सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। पत्र में आम लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए ट्रेन में सुविधाएं बढ़ाने को कहा गया है।
रामनगर-आगरा एक्सप्रेस रेलमार्ग से आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए एकमात्र विकल्प है। बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ ही सैलानी और आम लोग इस ट्रेन से यात्रा करते हैं। इसका संचालन आजादी के पहले से किया जा रहा है। वर्ष 2008 में आमान परिवर्तन के चलते इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया। बाद में जब ट्रेन का संचालन शुरू किया गया तो रेलवे ने यात्री सुविधाओं में कटौती कर दी।
प्रतिदिन की जगह अब इस ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन संचालित किया जा रहा है। कोरोना काल के बाद ट्रेन में एसी कोच लगाने भी बंद कर दिए गए हैं। लिहाजा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की ओर से ट्रेन का संचालन नियमित करने और एसी कोच लगाने की मांग की जा रही है। ट्रेन के प्रतिदिन संचालन के लिए अब पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को लिखे पत्र में संतोष ने इस ट्रेन का संचालन नियमित करने के साथ ही इसका समय बदलने को कहा है।
विज्ञापन
आगरा फोर्ट महत्वपूर्ण ट्रेन है। जनहित में इस ट्रेन का संचालन नियमित करने के लिए महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। रेल मंत्री से मुलाकात कर इस ट्रेन का संचालन नियमित कराने के प्रयास किए जाएंगे। यात्री सुविधाएं भी बढ़वाई जाएंगी। - संतोष गंगवार