{"_id":"62b0e3573ed5f830533d1bfc","slug":"agnipath-youth-protest-on-toll-plaza-baheri-news-bly4889346158","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन के एलान पर दोहना टोल प्लाजा बना छावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन के एलान पर दोहना टोल प्लाजा बना छावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अग्निपथ के खिलाफ युवाओं के नैनीताल हाईवे पर दोहना और उत्तराखंड बार्डर पर मुड़िया मुकर्रमपुर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के एलान पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। बड़ी संख्या में युवा जुटने की आशंका में सुबह ही अफसर भारी तादाद में फोर्स लेकर दोनों टोल प्लाजा पर पहुंच गए। पूरे दिन दोनों टोल प्लाजा छावनी बने रहे लेकिन युवा नहीं पहुंचे।
अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। देश भर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे है। सोशल मीडिया 20 जून को दोहना टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के आह्वान पर सोमवार सुबह नौ बजे ही भारी संख्या में पुलिस और पीएसी दोहना रेलवे स्टेशन और टोल प्लाजा पहुंच गई। स्टेशन और टोल प्लाजा को फोर्स ने घेरे में ले लिया। एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र और सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह भी दिन भर दोहना टोल प्लाजा पर जमे रहे। प्रदर्शनकारियों के के आसपास झाड़ियों में छिपे होने की आशंका पर वहां भी चेकिंग की गई, लेकिन देर शाम तक कोई भी प्रदर्शनकारी नहीं पहुंचा। तब कहीं अफसरों ने राहत की सांस ली। भोजीपुरा इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर बातचीत की गई थी। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे युवाओं को समझाया गया तो उन्होंने शनिवार को ही प्रदर्शन टालने को कह दिया था।
बहेड़ी में भी नहीं पहुंचे प्रदर्शनकारी
बरेली। अग्निपथ योजना के विरोध में मुड़िया मुकर्रमपुर टोल प्लाजा भारी संख्या में युवाओं की पहुंचने की आशंका पर सोमवार सुबह ही फोर्स तैनात कर दी गई। अफसरों ने आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी। पुलिस को उत्तराखंड से भारी भीड़ यहां पहुंचने की सूचना थी, लेकिन देर शाम तक यहां भी कोई प्रदर्शनकारी नहीं पहुंचा।