{"_id":"62b0e2a30f372916ee71f762","slug":"agnipath-27-trains-cancel-bareilly-news-bly488934577","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ पर रेलवे... 27 ट्रेनें और लाखों कीमत के रिजर्व टिकट रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ पर रेलवे... 27 ट्रेनें और लाखों कीमत के रिजर्व टिकट रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ देश भर में युवाओं की नाराजगी का सबसे ज्यादा खामियाजा रेलवे को भुगतना पड़ रहा है। योजना की घोषणा के बाद ट्रेनों में हुई आगजनी के मद्देनजर लगातार बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है। मंगलवार के लिए 27 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 24 घंटों के अंदर लाखों कीमत आरक्षित टिकट भी रद्द कराए गए हैं।
रेलवे के मुताबिक बरेली जंक्शन पर ही पिछले 24 घंटे के अंदर 1.8 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के आरक्षित टिकट यात्रियों ने वापस किए हैं। इसके अलावा मुरादाबाद मंडल के अलग-अलग स्टेशनों से 26 सौ से ज्यादा यात्रियों ने अपने आरक्षित टिकट रद्द कराए हैं। इससे रेलवे को लाखों का नुकसान हुआ है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि ट्रेनों के निरस्त होने पर दिन में आरक्षण काउंटर और रात को सामान्य टिकट काउंटर पर आरक्षित टिकट वापस किए जा सकते हैं। निरस्त ट्रेनों के लिए उनके चलने के समय से 72 घंटे बाद तक काउंटर पर टिकट रद्द कराया जा सकता है। यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड दिया जा रहा है।
आज नहीं चलेंगी ये ट्रेनें
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह के मुताबिक 15532 अमृतरसर- सहरसा एक्सप्रेस, 2235 चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, 12392 नई दिल्ली-राजगीर एक्सप्रेस , 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस, 15279 अमतृसर-सहरसा एक्सप्रेस, 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस, 12523 न्यूजलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस, 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, 14315 बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 14523 बरौनी-अंबाला कैंट, 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस, 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस, 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, 12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस, 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस, 12391 राजगीर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस, 13257 दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 13009 हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
जंक्शन पर हालात का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी
अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को पूरे दिन आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस अलर्ट रही। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जंक्शन पर आरएएफ, आरपीएफ और जीआरपी के साथ प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल घर, आरक्षण कार्यालय में मार्च किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए। मुरादाबाद मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त त्रिलोक सिंह रावत ने बताया कि रेलवे परिसर में हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। मंडल से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों में गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्धों को पूछताछ के बाद ही ट्रेन में चढ़ने दिया जा रहा है। इंस्पेक्टर जीआरपी ध्रुव कुमार ने बताया कि सीओ देवीदयाल ने सिटी स्टेशन और भोजीपुरा स्टेशन का निरीक्षण किया है।