फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   aggar

खेत में 13 फुट का अजगर देख भागे मजदूर

Wed, 30 Oct 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
aggar
अमरिया। जंगल से बाहर अमरिया क्षेत्र के अंतर्गत सूरजपुर फार्म के आसपास बाघ और तेंदुओं से लोग पहले ही परेशान हैं। बीते 24 घंटों में सूरजपुर के निकट एक ही खेत में दो बार अजगर निकला। वनकर्मियों ने पकड़कर उसे महोफ रेंज के जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के जंगल से बाहर बाघों की चहलकदमी को लेकर अमरिया तहसील क्षेत्र संवेदनशील है। यहां करीब आठ बाघ लगातार जंगल से बाहर खेतों में शरण लिए हुए हैं। इसके चलते ग्रामीणों में काफी दहशत है। यह बात अलग है कि पिछले डेढ़ सालों से बाघ ने इस इलाके में किसी इंसान पर हमला नहीं किया है। इधर पिछले दो दिनों से अजगर की दहशत भी शुरू हो गई है। अमरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर सीमा में 24 घंटे के अंदर 13 फुट लंबा अजगर निकलने से लोगों में दहशत है। सूरजपुर निवासी परमवीर सिंह पैरी ने बताया कि मंगलवार अपराह्न तीन बजे मजदूर खेत में कार्य कर रहे थे। इसी बीच उनकी नजर खेत में पड़े एक अजगर पर पड़ी तो होश उड़ गए। मजदूर फार्म हाउस की ओर पहुंचे और जानकारी दी। इधर सूचना के बाद वन विभाग की ओर से चेतन कुमार, त्रिवेंद्र कुमार, चरणजीत सिंह, फुरकान अहमद और ओमप्रकाश वनकर्मी मौके पर पहुंचे। जानकारी जुटाने के बाद अजगर का रेस्क्यू शुरू किया गया है। कुछ देर बाद अजगर को कब्जे में भी ले लिया। रेंजर सतेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ लिया। अजगर की लंबाई करीब 13 फुट थी। जिसको महोफ के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed