फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Agents also make inroads into Tatkal counter tickets.

Bareilly News: तत्काल काउंटर टिकटों में भी दलालों की सेंधमारी

Tue, 28 Jul 2026 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 28 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Agents also make inroads into Tatkal counter tickets.
बरेली। रेलवे पीआरएस (कंप्यूटरीकृत यात्री आरक्षण) में सुधार के बाद दलालों के निशाने पर तत्काल टिकटों की कालाबाजारी के लिए काउंटर निशाना बन गए हैं। दलाल इसमें लगातार सेंधमारी कर तत्काल में ऑफलाइन काउंटर टिकट हासिल कर सेंधमारी कर रहे हैं। इसके अलावा अनाधिकृत आईआरसीटीसी की आईडी का इस्तेमाल भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बरेली सिटी स्टेशन से शनिवार को एजाजनगर गौटिया निवासी जुबैर और कासगंज स्टेशन से सुल्तानपुर के थाना तुलसीपुर के नई बाजार बैरागी पुरवा निवासी ताजुद्दीन उर्फ ताजू की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए हैं। दोनों को रेलवे की विशेष जांच शाखा और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

मामले में कासगंज आरपीएफ पोस्ट पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूछताछ में जुबैर ने बताया है कि ताजुद्दीन उसको व्हाट्सऐप के जरिये यात्रियों का विवरण भेजता था। इसी विवरण के आधार पर वह रेलवे आरक्षण केंद्रों पर जाकर आरक्षण मांग-पत्र भरकर रात में ही नंबर लगा देता था और सुबह आसानी से तत्काल काउंटर आरक्षित टिकट बनवाने के बाद ताजुद्दीन को भेज देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे प्रति टिकट 500 से 800 रुपये मिलते थे। ताजुउ्दीन और उसके खिलाफ यूपी व उत्तराखंड में पहले से भी टिकट की कालाबाजारी के मामले दर्ज हैं। इज्जतनगर मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद असलम ने बताया कि जुबैर की निजी आईडी से एक यात्रा टिकट, 12 यात्रा समाप्ति टिकट मिले हैं। इसके अलावा लखनऊ से बांद्रा के बीच लखनऊ के कृष्णानगर निवासी संजय, सलमान, आरिफ के नाम के तत्काल काउंटर टिकट और दो आरक्षण मांग पत्र मिले हैं।

--------

अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध रेलवे ने बीते दिनों ऑनलाइन टिकट प्रणाली में कई बदलाव करते हुए इसे ज्यादा सुरक्षित बनाया था। आधार वेरिफिकेशन और ओटीपी व्यवस्था को भी लागू किया गया। यह नियम भी लागू किया कि तत्काल टिकट बुकिंग खुलने के बाद अगले 30 मिनट तक एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। इसके बाद से ही टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के निशाने पर तत्काल काउंटर टिकट हैं। कई बार रेलवे के अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। पिछले दिनों ही बरेली के पीतांबरपुर स्टेशन पर तैनात रेलवे के मुख्य वाणिज्य सह आरक्षण पर्यवेक्षक शैलेंद्र दुबे को काउंटर टिकटाें की कालाबाजारी में गिरफ्तार किया गया था।




------

इस तरह करते हैं टिकटों की कालाबाजारी

टिकटों की कालाबाजारी करने वाले मुख्य दलाल काउंटर पर खुद लाइन में नहीं लगते। वह जगह-जगह स्टेशनों पर इसके लिए स्थानीय युवकों या किशोरों को कुछ रुपये देकर रात से ही काउंटरों के बाहर लाइन में खड़ा कर देते हैं। सुबह आरक्षित टिकट काउंटर खुलते ही पहले से भरे हुए कई फॉर्म और विभिन्न पहचान पत्रों के जरिये लंबी दूरी के तत्काल टिकट हासिल कर लेते हैं। मुंबई, कोलकाता, पूर्वांचल, दक्षिण भारत के स्टेशनों के टिकटों को फिर यह यात्रियों को 500 से लेकर 1500 रुपये तक अतिरिक्त में बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed