फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Agencies to give presentations today for dog-catching operations.

Bareilly News: कुत्तों को पकड़ने के लिए एजेंसियां आज देंगी प्रस्तुतीकरण

Tue, 13 Oct 2026 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Agencies to give presentations today for dog-catching operations.
बरेली। शहर में कुत्तों को पकड़ने के लिए जारी टेंडर प्रक्रिया की फाइनेंशियल बिड साढ़े तीन माह बाद भी नहीं खुल रही है। अब क्वालीफाई करने वाली दोनों एजेंसियों को मंगलवार को निगम में प्रस्तुतीकरण देना होगा। इसके बाद ही टेंडर प्रक्रिया फाइनल हो सकेगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने पहली बार 13 से 29 जुलाई तक ई-निविदा आमंत्रित की थी। दोबारा सात से 20 अगस्त तक निविदा निकाली गई, जिसमें तीन फर्में आगे आईं। इनमें सोसाइटी फॉर ह्यूमन एंड एनिमल वेलफेयर व यश डोमेस्टिक रिसर्च की बिड तकनीकी रूप से सही मिली। इन दोनों की फाइनेंशियल बिड खोले जाने के लिए पत्रावली आगे भेजी गई है। अब निगम के अधिकारियों की तरफ से मंगलवार को एजेंसियों से प्रस्तुतीकरण करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

प्रस्तुतीकरण में एजेंसियों को अपने अनुभव, प्रशिक्षित डॉग कैचर की संख्या, वाहन चालक व अन्य कर्मचारियों की उपलब्धता, वाहन की क्षमता व संख्या, कुत्तों को पकड़ने का तरीका, रणनीति, उनको सुरक्षित ले जाने का तरीका, नसबंदी व टीकाकरण के लिए योग्य पशु चिकित्सक व सुविधाओं की उपलब्धता आदि की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी को यह भी बताना होगा कि पकड़े गए कुत्तों की संख्या, स्थान, उपचार, टीकाकरण व छोड़े जाने का रिकाॅर्ड कैसे रखा जाएगा? कुत्तों की सुरक्षा, भोजन, उपचार व ऑपरेशन के बाद देखभाल की क्या व्यवस्था है? नागरिकों की शिकायतों पर कितने समय में कार्रवाई होगी? प्रति कुत्ता पकड़ने की दर, भुगतान का आधार, सत्यापन व अनुबंध की शर्तें बतानी होंगी। निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि जो कंपनी अच्छी सुविधाएं देगी, उसका वर्क ऑर्डर फाइनल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed