Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Agencies recovered one and a half crores

एजेंसियों ने डेढ़ करोड़ वसूले पर

Fri, 02 Sep 2022 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Agencies recovered one and a half crores
बरेली। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली दो एजेंसियों ने लोगों से डेढ़ करोड़ रुपये वसूल लिए, लेकिन निगम के खाते में जमा नहीं कराए। अफसरों को भी इस रकम की याद नहीं आई। अब जब ठेका सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की है तो जांच में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

नगर निगम ने वर्ष 2019 में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू की थी। शहर को चार हिस्सों में बांटकर इसका जिम्मा एजेंसियों को दिया गया। कूड़ा कलेक्शन शुरूआत में तो ठीक हुआ, लेकिन बाद में काम प्रभावित होता गया। आनंद नारायण कांट्रेक्टर और पाथया एजेंसी की ओर से करीब 35 वार्डों में कूड़ा कलेक्शन कराया जा रहा है। इन क्षेत्रों में 225 से अधिक सफाई कर्मचारी लगाए गए। घरों से यूजर चार्जेज के रूप में 50 से 100 रुपये तक लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने अपर नगर आयुक्त तृतीय सर्वेश गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच कराई तो एजेंसियों का यूजर चार्जेज में किया जा रहा खेल खुल गया। पता चला कि एजेंसियों ने घरों से करीब डेढ़ करोड़ रुपया वसूला है, लेकिन नगर निगम में यूजर चार्जेच जमा नहीं किया है। नगर आयुक्त को दी गई जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि एजेंसियों ने नियमों का उल्लंघन किया है। यूजर चार्जेज समय पर जमा नहीं किए। यह भी कहा है कि इस प्रकरण की विस्तृत जांच हो तो कई और मामले सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी संचालक अपने बचाव का रास्ता ढूंढ रहे
एजेंसी संचालकों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। इसकी भनक लगने पर वे अपने बचाव का रास्ता ढूंढने में लगे हैं। कभी नेताओं तो कभी अधिकारियों की शरण में जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

एजेंसी संचालकों ने यूजर चार्जेज जमा नहीं किया है। इसे जमा करने के बाद ही उनका भुगतान होगा। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू हो गई है। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed