फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Agarpal Singh becomes president of Amla Bar Association, Gajendra becomes general secretary

Bareilly News: आंवला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अगरपाल सिंह, गजेंद्र महासचिव

Thu, 11 Jan 2024 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 11 Jan 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Agarpal Singh becomes president of Amla Bar Association, Gajendra becomes general secretary
आंवला। बार चुनाव के विजयी प्रत्याषी-संवाद
आंवला। आंवला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव बुधवार को कराया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर अगरपाल सिंह और महासचिव पद पर गजेंद्र कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। परिणाम की घोषणा के बाद विजेताओं का समर्थकों ने आतिशबाजी कर और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


मतदान के दौरान कुल 185 मत पड़े। इनमें से अध्यक्ष अगरपाल सिंह को 68 और उनके प्रतिद्वंद्वी सुशील कुमार शर्मा को 54 मत ही मिले। अध्यक्ष पद के ही प्रत्याशी गंगा प्रसाद शर्मा 31, धीरेंद्र पाल सिंह को 24 और विष्णुपाल सिंह को सिर्फ आठ वोट ही मिले। अगरपाल सिंह 2018 में भी अध्यक्ष रह चुके हैं। उपाध्यक्ष पद पर अतुल कुमार सिंह को 113 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी हरिकिशोर मौर्य को 72 मत मिले।
विज्ञापन


महासचिव पद पर गजेंद्र कुमार सिंह ने 55 वोट पाकर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी अनेकपाल सिंह को 49, सुदेश कुमार शर्मा 32, नेम सिंह राणा को 18 और पदम सिंह ने 29 मत पाए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर बदन सिंह को 103 वोट पाकर जीत दर्ज की। प्रतिद्वंद्वी ऋषि बाबू रस्तोगी को 80 वोट मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन पर कृष्णपाल सिंह ने 107 वोट प्राप्त विजेता घोषित किए गए। महेंद्र पाल सिंह को 77 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

189 अधिवक्ता मतदाताओं में से 185ं ने अपने मत का प्रयोग किया। महासचिव और कोषाध्यक्ष पद दो-दो व संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर एक मत रद्द किया गया। चुनाव अधिकारी सतीश चंद्र शर्मा व विनोद चौहान ने परिणाम की घोषणा की। एकल नामांकन के चलते वरिष्ठ
उपाध्यक्ष पद पर राजेश सक्सेना, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर परमानंद मौर्य, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर राधाकृष्ण पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed