फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After the uproar, the number of passengers decreased, 40 buses remained parked in the workshop

Bareilly News: बवाल के बाद यात्रियों की संख्या घटी, कार्यशाला में खड़ी रहीं 40 बसें

Sun, 28 Sep 2025 10:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:03 AM IST
विज्ञापन
After the uproar, the number of passengers decreased, 40 buses remained parked in the workshop
बरेली। शहर में शुक्रवार को हुए उपद्रव के वीडियो वायरल हुए तो शनिवार को बरेली आने-जाने वाली ट्रेनों और बसों में यात्रियों की संख्या घट गई। स्थिति यह रही कि बरेली और रुहेलखंड डिपो की 40 बसें कार्यशाला से ही नहीं निकलीं। जंक्शन पर भी रोजाना की मुकाबले यात्रियों का आवागमन चार हजार तक कम रहा।
विज्ञापन

बबाल के बाद शुक्रवार को ही पुराने बस अड्डे पर सन्नाटा पसर गया था, क्योंकि इसी के इर्द-गिर्द के इलाकों में हिंसक झड़पेंं हुई थीं। ऐसे में यहां दोपहर से ही कम बसें निकलीं। शनिवार को मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। दोपहर से इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया। कासगंज, मथुरा, आगरा, अलीगढ़ की ओर जाने-आने वाली बसों की संख्या भी कम रही। ट्रेनों में सामान्य टिकटों की बिक्री भी घट गई। दिल्ली-लखनऊ के बीच दैनिक यात्रियों का आवागमन कम रहा। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि सप्ताह का अंतिम दिन होने के कारण भी यात्रियों का आवागमन कम रहा। इसके अलावा माहौल का भी प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed