{"_id":"78057a54dd2e97c5d8fb9172024dfa6d","slug":"after-the-terrorist-attack-on-the-station-checking-in-pathankot-cnehti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में आतंकी हमले के बाद चनेहटी स्टेशन पर चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में आतंकी हमले के बाद चनेहटी स्टेशन पर चेकिंग
बरेली
Updated Thu, 07 Jan 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बुधवार को पुलिस ने संयुक्त रूप से चनेहटी स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। दोपहर से शुरू हुई चेकिंग देर शाम तक चली। स्टेशन परिसर, माल गोदाम और आसपास के इलाके में संदिग्धों की तलाश की गई। जन सेवा एक्सप्रेस, एक पैसेंजर ट्रेन को रोककर भी चेकिंग की गई। यात्रियों के बैग आदि भी चेक किए गए। इंस्पेक्टर जीआरपी चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद लगातार सतर्कता बरती जा रही है। जंक्शन के अलावा चनेहटी स्टेशन पर भी चेकिंग की गई, लेकिन कोई संदिग्ध हत्थे नहीं चढ़ा। आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन