फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After the liquor mafia Manoj Jaiswal in the case of tax evasion of 100 crores, now on the target of white collar SIT

100 करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में शराब माफिया मनोज जायसवाल के बाद अब सफेदपोश एसआईटी के निशाने पर

Mon, 07 Feb 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
After the liquor mafia Manoj Jaiswal in the case of tax evasion of 100 crores, now on the target of white collar SIT
After the liquor mafia Manoj Jaiswal in the case of tax evasion of 100 crores, now on the target of white collar SIT
बरेली। शराब माफिया मनोज जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद उसके कारोबार में साझेदारी के साथ पुलिस-प्रशासन के अफसरों से तालमेल कराने वाले सफेदपोशों पर भी एसआईटी और एसटीएफ का शिकंजा कसने लगा है। शनिवार को जमींदोज किए गए मनोज के डाउन टाउन बार में साझीदार एक चर्चित सीए को एसआईटी ने नोटिस जारी कर लखनऊ तलब किया है। लखनऊ एसटीएफ की टीम भी मनोज के छोटे भाई नीरज जायसवाल की तलाश में बरेली आई हुई है।
विज्ञापन

टपरी डिस्टिलरी में सौ करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में शराब कारोबारी मनोज जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद शराब के धंधे में खेल की परतें लगातार खुल रही हैं। पूरे प्रकरण में तमाम ऐसे सफेदपोशों की भूमिका भी सामने आई है जो मनोज जायसवाल और पुलिस-प्रशासन के अफसरों के बीच मध्यस्थता का जरिया भी थे। पूर्व डीएम मानवेंद्र सिंह से मनोज की मुलाकात कराकर सौ करोड़ के टैक्स की चोरी के बाद सील किए गए उसके डाउन टाउन बार को खुलवाने का माध्यम भी यही सफेदपोश बने थे।
विज्ञापन

मनोज से लंबी पूछताछ के बाद एसआईटी अब उसके पूरे सिंडिकेट को बेनकाब करने की तरफ बढ़ रही है। इसी क्रम में मनोज के पार्टनर शहर के सीए को एसआईटी ने नोटिस जारी करके पुछताछ के लिए लखनऊ तलब किया है। यह चर्चित सीए मनोज जायसवाल के बार डाउन टाउन में पार्टनर है। शराब के कारोबार में भी उसकी मदद करता है। पिछले दिनों एक कार्यक्रम में मनोज जायसवाल के साथ सीए का फोटो भी वायरल हुआ है। चर्चा है कि अफसरों में अच्छी पैठ होने के चलते यह सीए भी मनोज के लिए लाइजनिंग का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed