{"_id":"6920da7370b7c8fb02075297","slug":"after-the-goonda-act-the-police-opened-the-history-sheet-of-lalla-gaddi-bareilly-news-c-4-vns1074-771304-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गुंडा एक्ट के बाद पुलिस ने खोली लल्ला गद्दी की हिस्ट्रीशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गुंडा एक्ट के बाद पुलिस ने खोली लल्ला गद्दी की हिस्ट्रीशीट
विज्ञापन
बरेली। गुंडा एक्ट की कार्रवाई के बाद पुलिस ने लल्ला गद्दी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। उस पर बरेली जेल में बंद रहे माफिया अशरफ को सहूलियतें मुहैया कराने का आरोप है। अब पुलिस लल्ला गद्दी उर्फ मोहम्मद रजा की गतिविधियों की निगरानी करेगी।
चक महमूद निवासी लल्ला गद्दी पर कुछ दिन पहले बारादरी पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। लल्ला गद्दी और उसके दोस्त सद्दाम (अशरफ के साले) ने प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड से पहले शूटरों की मुलाकात बरेली जेल में बंद माफिया अशरफ से कराने में मदद की थी। उमेश पाल की हत्या के बाद मामले की जांच हुई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। इसके बाद जेल अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई थी। जांच में सामने आया था कि लल्ला गद्दी की दोस्ती अशरफ के साले सद्दाम से हो गई थी। लल्ला गद्दी ने सद्दाम के रुपये बरेली की जमीनों में निवेश कराए थे।
पुलिस ने लल्ला गद्दी और उसके कई साथियों को अशरफ की मदद करने के आरोप में जेल भेजा था। इनमें से अधिकतर आरोपी जेल से रिहा हो चुके हैं। पुलिस ने लल्ला गद्दी पर कुछ दिन पहले ही गुंडा एक्ट लगाया था। उस पर हत्या, रंगदारी और गैंगस्टर जैसे दस मुकदमे दर्ज हैं। बारादरी पुलिस ने उसका आपराधिक इतिहास एसएसपी को भेजा था। एसएसपी ने लल्ला गद्दी की हिस्ट्रीशीट खोलकर उसकी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो