{"_id":"614b917c8ebc3e02dd1e81aa","slug":"after-the-death-of-the-young-man-the-pit-was-filled-but-he-dug-a-bigger-one-nearby-bareilly-news-bly460440274","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के बाद गड्ढा भरा, मगर पास ही और बड़ा खोद दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत के बाद गड्ढा भरा, मगर पास ही और बड़ा खोद दिया
विज्ञापन
इज्जतनगर थाने के पास कल हुई दुर्घटनो में बाइक सवार की मौत हो गई थी। विरोध स्वरूप गड्ढे में हेलमेट ?
बारिश का पानी भरने से खतरा बढ़ा, लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जताया गुस्सा
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई रोड पर खोदे गए जिस गड्ढे में गिरकर मंगलवार को बाइक सवार युवक की मौत हुई थी, बुधवार को उसे तो नगर निगम ने भरवा दिया मगर कुछ ही दूर थाना इज्जतनगर के सामने उससे भी बड़ा गड्ढा खोदवा दिया। सुबह भारी बारिश के दौरान पानी भरने से यह गड्ढा और खतरनाक हो गया है।
आईवीआरआई रोड को चौड़ा करने के लिए नगर निगम ने उसकी दोनो साइड पर कई दिन पहले गहरी खोदाई कराकर ऐसे ही छोड़ दिया था। मंगलवार को एक ट्रक को साइड देने की कोशिश करते हुए जोशीटोला में रहने वाले 19 वर्षीय प्रिंस बाइक समेत इस गड्ढे में जा गिरे थे और सिर में पत्थर लगने से उनकी मौत हो गई थी। गड्ढे की वजह से प्रिंस की मौत होने के बाद नगर निगम ने बुधवार को सुबह ही एक वाहन भेजकर इस गड्ढे को पत्थर डालकर भर दिया और जेसीबी लगाकर उसे समतल भी करा दिया। मौके पर लोगों का कहना था कि नगर निगम ने यही काम अगर पहले करा दिया होता तो शायद प्रिंस की मौत न होती।
हालांकि नगर निगम ने प्रिंस की जान लेने वाला गड्ढा भरवाया तो थाना इज्जतनगर के सामने करीब दो सौ मीटर लंबाई में गहरी खोदाई भी करा दिया। बुधवार को इस गड्ढे में बारिश का पानी भर गया जिसकी वजह से वह खतरनाक भी हो गया। इसी सड़क पर हैवी ट्रैफिक भी गुजर रहा है। लिहाजा कभी कोई बाइक सवार इस गड्ढे में गिरा तो गंभीर हादसा होना तय है।
विज्ञापन
दोपहर में प्रिंस को टक्कर मारने के बाद चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने भी उसके पकड़ने की प्रयास नहीं किया। युवक की मौत के बाद उसके पिता सुरेश शर्मा ने रात में ट्रक के खिलाफ तहरीर दी मगर ट्रक मौके पर खड़ा होने के बावजूद पुलिस ने अज्ञात ट्रक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सुरेश का आरोप है कि पुलिस ने न ट्रक को कब्जे में लिया न उसके मालिक का पता लगाने की कोशिश की। ट्रक भी बरेली के ही नंबर का है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की दर्दनाक मौत में चालक की लापरवाही है।
आईवीआरआई रोड को चौड़ा करने के लिए नगर निगम ने उसकी दोनो साइड पर कई दिन पहले गहरी खोदाई कराकर ऐसे ही छोड़ दिया था। मंगलवार को एक ट्रक को साइड देने की कोशिश करते हुए जोशीटोला में रहने वाले 19 वर्षीय प्रिंस बाइक समेत इस गड्ढे में जा गिरे थे और सिर में पत्थर लगने से उनकी मौत हो गई थी। गड्ढे की वजह से प्रिंस की मौत होने के बाद नगर निगम ने बुधवार को सुबह ही एक वाहन भेजकर इस गड्ढे को पत्थर डालकर भर दिया और जेसीबी लगाकर उसे समतल भी करा दिया। मौके पर लोगों का कहना था कि नगर निगम ने यही काम अगर पहले करा दिया होता तो शायद प्रिंस की मौत न होती।
विज्ञापन
हालांकि नगर निगम ने प्रिंस की जान लेने वाला गड्ढा भरवाया तो थाना इज्जतनगर के सामने करीब दो सौ मीटर लंबाई में गहरी खोदाई भी करा दिया। बुधवार को इस गड्ढे में बारिश का पानी भर गया जिसकी वजह से वह खतरनाक भी हो गया। इसी सड़क पर हैवी ट्रैफिक भी गुजर रहा है। लिहाजा कभी कोई बाइक सवार इस गड्ढे में गिरा तो गंभीर हादसा होना तय है।
विज्ञापन
थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज
प्रिंस के पिता सुरेश चंद्र शर्मा ने थाना प्रेमनगर में अज्ञात ट्रक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि मंगलवार दोपहर करीब पौने 12 बजे को उनका बेटा एकता नगर दुकान से अपने मालिक राहुल के घर जा रहा था। आईवीआरआई रोड पर पीछे से तेज गति से आए ट्रक की साइड लगने से वह सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही ट्रक आईवीआरआई की भाग गया।...और पुलिस ट्रक पर कार्रवाई करने को तैयार नहीं
बरेली। युवक की बाइक को टक्कर मारने का आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। प्रेमनगर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में नहीं लिया है। पुलिस के कार्रवाई न करने से घरवालों में गुस्सा है।दोपहर में प्रिंस को टक्कर मारने के बाद चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने भी उसके पकड़ने की प्रयास नहीं किया। युवक की मौत के बाद उसके पिता सुरेश शर्मा ने रात में ट्रक के खिलाफ तहरीर दी मगर ट्रक मौके पर खड़ा होने के बावजूद पुलिस ने अज्ञात ट्रक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सुरेश का आरोप है कि पुलिस ने न ट्रक को कब्जे में लिया न उसके मालिक का पता लगाने की कोशिश की। ट्रक भी बरेली के ही नंबर का है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की दर्दनाक मौत में चालक की लापरवाही है।