फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After the BJP came to power, the country stopped, the development of the state

भाजपा के सत्ता में आने के बाद रुक गया देश, प्रदेश का विकास

Sun, 08 Aug 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
After the BJP came to power, the country stopped, the development of the state
बैठक को संबोधित करते प्रवीण सिंह एरन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा, कांग्रेस का भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन कल से

विज्ञापन
बरेली। कांग्रेस के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में पार्टी के नौ और 10 अगस्त को होने वाले भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। आंदोलन के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से देश और प्रदेश का विकास थम गया है। सिर्फ घोषणाएं और हवा हवाई बातें हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू किसानों, बेरोजगारों, गरीबों और व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता भाजपा नीति और नीयत को अच्छी तरह समझ चुकी है। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस संगठन गांवों की ओर बढ़ रहा है। 15 अगस्त से पार्टी हर गांव में संगठन को धार देने का अभियान शुरू करने जा रही है। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कार्यकर्ताओं को संगठन को रीढ़ बताया और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में पूर्व विधायक नरेंद्र पाल गंगवार, मीरगंज चेयरमैन इलियास अंसारी, केके शर्मा, ताराचंद चौधरी, महासचिव जिया उर रहमान, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव जुनेद हसन, नीतू गौरव, अंजुम परवीन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed