{"_id":"673fc044ef8f7b1d990806c5","slug":"after-the-accident-the-debate-on-the-highway-proved-costly-bareilly-news-c-4-lko1064-526237-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हादसे के बाद हाईवे पर बहस पड़ी महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हादसे के बाद हाईवे पर बहस पड़ी महंगी
विज्ञापन
भोजीपुरा। नैनीताल हाईवे पर मामूली घटनाक्रम के बाद बीच सड़क पर बहस करना महंगा पड़ गया। साइड लगने पर ई-रिक्शा चालक ने ट्रक को रुकवा लिया। हाईवे पर ही दोनों चालक आपस में झगड़ने लगे। इस दौरान दोनों वाहन सड़क पर ही खड़े रहे। इधर बहस होती रही, उधर, एक के बाद एक वाहन भिड़ते रहे। पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने इसी मामूली विवाद को हादसे की वजह बताया। इधर, दोनों वाहनों के चालक मौके से खिसक लिए।
घायलों में मोनिका, प्रशांत, आशा और हेल्पर संजीव को ज्यादा चोटें आई हैं। मेडिकल कॉलेज में अब 13 छात्र-छात्राओं का उपचार चल रहा है। इसमें प्रवीन, वंशिका, शिवांगी, माली चंदा, पिंकी, मीनाक्षी गंगवार, आर्य सिंह, गौरव कुमार मौर्य, कल्पना, गौरव, रजनी शामिल हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट ने की छात्र-छात्राओं से बात
सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ल व अन्य अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं का हालचाल लिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन को बेहतर उपचार करवाने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद