फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After prostration, hands were raised in prayer and Eid greetings were given to each other.

Bareilly News: सजदे के बाद दुआ में उठे हाथ, एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद

Fri, 12 Apr 2024 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 12 Apr 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
After prostration, hands were raised in prayer and Eid greetings were given to each other.
बरेली। ईदगाह सहित शहर की सभी मस्जिदों में बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद खुशहाली के लिए दुआ की गई। इसके बाद लोग एक-दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह से ही लोग पहुंचने लगे थे। कुछ ही देर में ईदगाह भर गया। इसके बाद चहारदीवारी के बाहर, आसपास के मकानों की छत पर व बैठकों में सफे लगाकर लोग बैठ गए। इसी बीच काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी खानदान के लोगों के साथ ईदगाह पहुंचे।
विज्ञापन

उनके पहुंचते ही परिसर मजहबी नारों से गूंज उठा। ठीक 10:30 बजे उन्होंने डायस पर पहुंचकर ईद की नमाज अदा कराई। खुत्बे व दुआ के बाद लोगों ने असजद मियां से मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद मिलने-जुलने, मुबारकबाद देने व दावतों का दौर शुरू हो गया जो देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में मौलाना शम्स ने ईद की नमाज की नीयत बताई। मौलाना शहजाद, मौलाना तबरेज आलम रामपुरी ने संचालन किया। इस दौरान जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां व राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां ने लोगों को मुबारकबाद पेश की। खानदान के लोगों साथ दरगाह आला हजरत व खानकाह ताजुश्शरिया पहुंचकर काजी-ए-हिंदुस्तान ने हाजिरी दी और दुआएं कीं। जमात रजा के पीआरओ मोईन खां ने सहयोग के लिए पुलिस-प्रशासन का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर कोर कमेटी से डॉ मेहंदी हसन, हाफिज इकराम, शमीम अहमद, मोईन खान, समरान खान का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed