{"_id":"685afe6d4d1db24088059fdd","slug":"after-laying-the-pipeline-the-road-was-left-uneven-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104206-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पाइप लाइन डालने के बाद ऊबड़-खाबड़ छोड़ दी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पाइप लाइन डालने के बाद ऊबड़-खाबड़ छोड़ दी सड़क
विज्ञापन
बिशारतगंज। मझगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत अंटुआ में जल निगम वालों ने पाइपलाइन डाले जाने के बाद सड़क को ऊबड़-खाबड़ छोड़ दी, जिस कारण ग्रामीणों का रास्ते से निकालना दूभर हो गया है। तमाम बार शिकायत के बावजूद अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं।
ग्राम प्रधान आशा मौर्य ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी आपूर्ति के लिए भिंडौरा गांव में बने ओवरहेड टैंक से अंटुआ गांव तक पाइपलाइन डाली गई है। आरोप है कि पाइपलाइन डाले जाने के लिए मुख्य मार्ग की सड़क की खोदाई की गई, लेकिन सड़क को पाइप लाइन डाले जाने के बाद ठीक नहीं कराया गया। सिर्फ मिट्टी डालकर खानापूरी कर दी गई। इसके चलते सड़क ऊबड़-खाबड़ हो गई है।
ग्राम प्रधान का कहना है कि सड़क की हालत खस्ता होने के कारण वाहन नहीं निकल पा रहे। बीमारी की हालात में यदि किसी मरीज को ले जाना हो तो कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। उनका कहना है कि इस संबंध में अनेक बार जल निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने सड़क शीघ्र ठीक-ठीक करने की मांग की है। संवाद