{"_id":"6802c01732ac5cdf14092896","slug":"after-investigation-the-supply-inspector-filed-a-report-against-the-ration-dealer-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104332-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पूर्ति निरीक्षक ने जांच के बाद कोटेदार पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पूर्ति निरीक्षक ने जांच के बाद कोटेदार पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
नवाबगंज। राशन में घटतौली और अनियमितताएं मिलने पर एसडीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ थाना क्योलड़िया में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विकासखंड भदपुरा के करूआ साहिब गंज गांव के कोटेदार मोहम्मद अखलाख कोटेदार हैं। गांव के शफी अहमद, मुराद हुसैन, लियाकत आदि ने एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि कोटेदार राशन की घटतौली और ग्रामीणों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
इस मामले में एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार भटनागर, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अभिषेक तिवारी और नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो सात क्विंटल 17 किलो गेहूं और तीन क्विंटल 38 किलो चावल कम पाया गया। साथ ही मशीन में सील टूटी पाई गई और 300 ग्राम कम तौलने की सेंटिग प्राप्त हुई। जांच रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंपने के बाद पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ थाना क्योलड़िया में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। संवाद