{"_id":"59ee4cc54f1c1bd1538b8c86","slug":"after-diwali-messages-on-social-media-laughter-crackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर ‘आफ्टर दिवाली’ मेेसेज यानी ‘लाफ्टर’ पटाखे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर ‘आफ्टर दिवाली’ मेेसेज यानी ‘लाफ्टर’ पटाखे
बरेली
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अब उन लोगों की टेंशन शुरू, जिन लोगों ने कह रखा था बाकी पैसे दिवाली के बाद दूंगा।’ दिवाली की पांच दिन की छुट्टियां खत्म होने के बाद सोमवार को लोगों ने व्हाट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर पर ‘आफ्टर दिवाली’ मेसेज भेजे। ट्विटर पर बाकायदा ‘आफ्टर दिवाली’ हैशटैग करके लोगों ने अपने दिन और दिल का हाल बताया।
बरेली के प्रशांत कश्यप ने अपनी फेसबुक टाइमलाइन पर ऑफिस में सोते अफसर का कार्टून वीडियो शेयर करके अपना हाल लिखा। ‘लंबी छुट्टियों के बाद आज शरीर स्कूल गया, आत्मा नहीं।’ इस तरह के कई मेसेज खूब चले, जिनमें स्टूडेंट्स ने पांच दिन के बाद स्कूल जाने की भड़ास निकाली। ‘अगले हफ्ते का एक बिना काम का जरूरी सवाल - कैसी रही दिवाली?’ जैसे मेसेज ने सबको गुदगुदाया। बरेली कॉलेज की राधिका शर्मा लिखती हैं- तीन किलो वेट गेन हुआ, अब एक्सरसाइज को हाय, मिठाई को टाटा। अजीत मुखर्जी ने अपनी पॉकेट का हाल बताते हुए फेसबुक पर लिखा, हे भगवान! ये पहली तारीख कब आएगी।’ कुशाग्र अग्रवाल ने अंग्रेजी में ट्वीट किया- ‘व्हाट्सऐप, एसएमएस और ईमेल पर आए शुभकामना मेसेज डिलीट करने के लिए एक और सप्ताह की छुट्टी चाहिए।’