फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After dispute over DJ baraatis were beaten up FIR lodged against three accused in bareilly

Bareilly News: डीजे पर विवाद के बाद बरातियों को पीटा, दुल्हन पक्ष की महिला समेत तीन आरोपियों पर रिपोर्ट

Mon, 03 Mar 2025 06:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Mar 2025 06:53 PM IST
सार

नवाबगंज में डीजे पर विवाद के बाद मारपीट के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। घटना में चार लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 

विज्ञापन
After dispute over DJ baraatis were beaten up FIR lodged against three accused in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज में एक बरातघर में रविवार रात शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों की पिटाई कर दी, जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की ओर से नवाबगंज थाने में  महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


नवाबगंज के बाईपास मार्ग स्थित एक बारातघर में पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के नाद गांव से बरात आई थी। लड़कीवालों ने बरात का स्वागत सत्कार किया। जयमाल से पहले विवाद हो गया। दरअसल, डीजे पर लड़के डांस कर रहे थे। डीजे के पास दूल्हा के रिश्तेदार की पत्नी अपने बच्चें के साथ कुर्सी पर बैठी थी। इसी बीच डांस कर रहे दुल्हन पक्ष के अमित नाम का युवक महिला से अभद्रता करने लगा। 
विज्ञापन


बरातघर के गेट पर घेरकर पीटा 
जब महिला के पति ने विरोध किया तो आरोपी झगड़े पर अमादा हो गए। लोगों ने समझा बुझाकर रिश्तेदार व उनकी पत्नी को बरातघर से जाने की सलाह दी। वह जैसे ही बरातघर के गेट पर पहुंचे, उसी बीच आरोपी अमित, अखिलेश और उसकी पत्नी ने दंपती को घेर लिया। उनकी पिटाई करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़ा होता देख पीड़ित के रिश्तेदारों ने बीचबचाव करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट कर दी गई। जिससे वे लोग भी घायल हो गए। घटना से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। पीड़ित रिश्तेदार ने महिला समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed