{"_id":"60ccecd18ebc3e2d465470d9","slug":"after-death-of-man-furore-in-bankhana-bareilly-news-bly4502584191","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के बाद बानखाना में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत के बाद बानखाना में हंगामा
विज्ञापन
बानखाने में युवक की मौत के बाद विलाप लाप करते परिजन।
- फोटो : CITY
बरेली। प्र्रेमनगर के मोहल्ला बानखाना के खोया वाली गली में रहने वाले 50 वर्षीय बाइक मैकेनिक आफताब उर्फ बबलू की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। पत्नी ने मकान के विवाद में कुछ लोगों पर धमकाने के चलते हार्ट अटैक होने का आरोप लगाया। वहीं, पिछले दिनों हुए विवाद में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगते हुए दो घंटे तक शव नहीं उठाने दिया।
आफताब की पत्नी गजाला परवीन के मुताबिक जेठानी सन्ना से उनका मकान का विवाद चल रहा था। वह उन पर मकान बेचकर रुपये देने का दबाव बना रही है। इसके कारण 25 मई को मारपीट करने पर उन्होंने सन्ना के बेटे आमिर, फजील और उनके दोस्त जावेद मुखबिर के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मगर इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो आरोपियों के हौसले बढ़ गए। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे उनके पति घर पहुंचे तो उन्हें उल्टी हो रही थी और सीने में दर्द हो रहा था। उन्होंने अपने भाई गुड्डू को बताया कि बाहर दो लोगों ने उन्हें मकान खाली करने के लिए धमकाया है। उनकी तबीयत खराब हो रही है, वह बचेंगे नहीं। वे लोग उन्हें लेकर तीन अस्पतालों में दौड़े लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हंगामा करके एंबुलेंस घेरी
वहीं, आफताब का शव घर पहुंचते ही परिवार वालों में विवाद और हंगामा शुरू हो गया। कुछ ही देर में गली में काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर प्रेमनगर शितांशु शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों से बातचीत की और शव पोस्टमार्टम को भेजने के लिए कहा और शव एंबुलेंस में रखवाया। मगर परिवार वाले हंगामा करने लगे और एंबुलेंस घेर ली। उनका कहना था कि पिछले मुकदमे में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, वे लोग पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। काफी देर तक इंस्पेक्टर ने उन्हें समझाया तो दो घंटे बाद परिवार वालों ने शव ले जाने दिया।