{"_id":"66397beaff7d51155c09cb38","slug":"after-an-altercation-with-the-driver-the-angry-presiding-officer-created-a-ruckus-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-101162-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चालक से कहासुनी के बाद गुस्साए पीठासीन अधिकारी ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चालक से कहासुनी के बाद गुस्साए पीठासीन अधिकारी ने किया हंगामा
विज्ञापन
हाफिजगंज वाईपास तिराहे पर बस केआगे ईवीएम मशीन के साथ फोन पर बात करते पीठासीन अध्ककारी फोटो- ग्
- बस के आगे ईवीएम मशीन के बॉक्सों को रखकर जताया गुस्सा, कर्मियों के समझाने के बाद बस हुई रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
हाफिजगंज। पोलिंग पार्टी को लेकर जा रहे बस चालक व पीठासीन अधिकारी के बीच सोमवार को जमकर कहासुनी हुई। हाईवे पर करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। पोलिंग कर्मियों के समझाने के बाद बस को आगे के लिए रवाना किया गया।
मंगलवार को तीसरे चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। एक बस (वाहन संख्या-237) पोलिंग पार्टी को लेकर जा रही थी। चालक ने हाफिजगंज बाइपास चौराहे पर बस को रोक दिया। तभी उसमें बैठे पोलिंग पार्टी के सदस्य जलपान करने के लिए दुकानों से खरीदारी करने लगे। इतने में ही एक पीठासीन अधिकारी और बस चालक के बीच वाहन के अंदर कहासुनी हो गई। गुस्साए पीठासीन अधिकारी ईवीएम मशीन के बॉक्सों को बस के आगे रखकर हंगामा किया। इसके बाद पीठासीन अधिकारी को समझाया गया।
पीठासीन अधिकारी ने बताया कि वह बूथ संख्या 192 के पीठासीन अधिकारी हैं। उनका बूथ 100 मीटर पीछे रह गया है। बस चालक ने उन्हें नहीं उतारा। पूरे क्षेत्र में घूमने के बाद बस चालक उतारने की बात कर रहा है। इधर, बस चालक ने कहा कि वह चार्ट के हिसाब से चल रहे हैं। बस में बैठे एक पुलिसकर्मी ने बस चालक से कहा कि बूथ से पहले बस रोकने का कोई आदेश नहीं है। यह हंगामा करीब 20 मिनट तक चौराहे पर चलता रहा। काफी भीड़ एकत्र हो गई। तब पीठासीन अधिकारी बस के अंदर बैठकर रवाना हो गए।