{"_id":"67e0717e8804f1b2560c67a3","slug":"after-a-quarrel-with-a-young-man-the-woman-hanged-herself-and-died-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104165-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक से हुई नोकझोंक, महिला फंदे पर लटकी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक से हुई नोकझोंक, महिला फंदे पर लटकी, मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। जनपद पीलीभीत में रहने वाली एक महिला की नवाबगंज के एक युवक से जान-पहचान हो गई। महिला के घर पर अकेले होने पर युवक उससे अक्सर मिलने जाता था। पांच दिन पूर्व युवक उससे मिलने पहुंचा तो उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना की रिपोर्ट मृतका की मां ने नवाबगंज के युवक समेत दो लोगों के खिलाफ जनपद पीलीभीत के थाना बरखेड़ा में दर्ज कराई है।
जनपद पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 वर्षीय महिला अपनी तीन बेटियों के साथ मां के घर रह कर उनकी देखभाल करती थी। उसका पति दूसरे शहर में रहकर काम करता है। उसकी मां का आरोप है कि परिचित युवक रियाज ने उसकी पुत्री की मुलाकात नवाबगंज कस्बे के विशाल गुप्ता से कराई थी। वह विशाल को उसके घर की सारी जानकारी देता था। जब उसके घर पर कोई नहीं होता तो विशाल महिला से मिलने के लिए उसके घर पर आता था।
16 अप्रैल को वह अपनी दूसरी बेटी के घर गई हुई थी। घर पर महिला और उसकी बेटियां थीं। आरोप है कि 17 अप्रैल को विशाल गुप्ता उसके घर आ गया और महिला के साथ समय बिताने के बाद किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई थी। इसे सुमन की बेटी ने देख लिया था। नाराज महिला ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की रिपोर्ट मृतका की मां ने विशाल गुप्ता और रियाज के खिलाफ थाना बरखेड़ा में दर्ज कराई है। संवाद