फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Advocates demonstrated against bribery

Bareilly News: रिश्वतखोरी के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 02 Nov 2023 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 02 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated against bribery
बहेड़ी। तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार और निजी कर्मचारियों की तैनाती सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के महासचिव की ओर से डीएम रविंद्र कुमार को पत्र भेजकर शिकायत भी की गई है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के महासचिव रामस्वरूप गंगवार ने बताया कि तहसील कोर्ट व कार्यालय में कई बाहरी लोग काम कर रहे हैं। जो अदालत की मान मर्यादा व सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। आरोप है कि दाखिल खारिज की गैर विवादित पत्रावलियां साक्ष्य का अभाव दर्शाकर निरस्तीकरण के बाद दाखिल दफ्तर कर दी जाती हैं। कच्ची तूदाबंदी के प्रार्थनापत्र औपचारिकताएं पूरी हो जाने पर भी लंबे समय तक राजस्व निरीक्षक के कार्यालय में पड़े रहते हैं।
विज्ञापन

वादकारियों के अभिलेखों में त्रुटि समय रहते संशोधित नहीं की जातीं। आरोप है कि तहसील कार्यालय में हर काम के लिए रिश्वत मांगी जाती है। धारा 80 राजस्व संहिता के अधीन पत्रावलियों को मोटी रकम मिलने तक जमीन की नबैयत में परिवर्तन करने की रिपोर्ट नहीं लगाई जाती है। वहीं, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने सभी आरोपों को निराधार बताया। कहा कि राजस्व परिषद की गाइडलाइन के मुताबिक ही आदेश होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed