{"_id":"60ccef8c8ebc3e29fe52863f","slug":"adverse-entry-by-dm-to-engineer-bareilly-news-bly4502580132","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया पार्क का निरीक्षण, अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टिि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया पार्क का निरीक्षण, अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टिि
विज्ञापन
सीआई पार्क का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अमृत योजना के तहत सीआई पार्क में चल रहे निर्माण कार्य के तीन साल बाद भी पूरा न होने पर डीएम नितीश कुमार ने पर्यावरण अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अर्बन प्लानर का वेतन आधा करने के लिए नगर आयुक्त से कहा है। उन्होंने अमृत योजना के तहत पार्कों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों को दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
सीआई पार्क में चल रहे निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार, घटिया सामग्री के प्रयोग और खराब गुणवत्ता की लगातार मिल रहीं शिकायतों पर शुक्रवार को डीएम नितीश कुमार ने पार्क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों में शिथिलता मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने नगर निगम के पर्यावरण अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और अर्बन प्लानर का वेतन आधा करने के निर्देश दिए।
सीआई पार्क में अमृत योजना के तहत 154.71 लाख रुपये से जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का काम कराया जा रहा है। वर्ष 2015-16 में निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली थी। किन्हीं कारणों के चलते निर्माण कार्य प्रभावित रहा। इसे वर्ष 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन अब तक आधा काम भी नहीं हो सका है।