फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Admitting his gunner s mistake DM bowed his head and apologized

Bareilly: गनर की गलती बताकर डीएम ने सिर झुकाकर मांगी माफी, कहा- अनजाने में असलहा लेकर गर्भगृह में किया प्रवेश

Wed, 22 Apr 2026 11:11 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 22 Apr 2026 11:11 PM IST
सार

बरेली के डीएम अविनाश सिंह ने जागेश्वर धाम के गर्भगृह में गनर के असलहा लेकर अनजाने प्रवेश पर पत्नी के साथ माफी मांग ली। उन्होंने इस गलती के लिए पुरोहित समाज और श्रद्धालुओं से क्षमा याचना की।

विज्ञापन
Admitting his gunner s mistake DM bowed his head and apologized
गनर की गलती बताकर डीएम ने मांगी माफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जागेश्वर धाम मंदिर के गर्भगृह में गनर के असलहा लेकर प्रवेश करने के मामले को लेकर विवाद में घिरे बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने माफी मांग ली है। डीएम ने पत्नी रूबी के साथ संयुक्त रूप से बयान जारी करके कहा है कि यह गनर की गलती है जो अनजाने में हुई। इस गलती के लिए हृदय से क्षमा प्रार्थी हूं। भगवान जागेश्वर धाम सरकार के चरणों में सिर झुकाकर माफी मांगता हूं।

विज्ञापन


बरेली डीएम सपत्नीक रविवार को जागेश्वर धाम में हवन-पूजन के लिए पहुंचे थे। डीएम के मुताबिक, 29 जनवरी 2026 को पिता के देहावसान से पूर्व उन्होंने जागेश्वर धाम में महामृत्युंजय जप रखवाया था। प्रात: ऑनलाइन दर्शन-पूजन करते थे। इसी बीच उनके पिता का देहांत हो गया।
विज्ञापन


उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन-पूजन करने डीएम पत्नी के साथ जागेश्वर धाम गए थे। संध्याकालीन पूजा-अर्चना के समय गनर कुछ पूजन-सामग्री लेकर अनजाने में अंदर आ गया, जिसे तत्काल बाहर कर दिया गया था। गनर की इस गलती के लिए डीएम ने समस्त पुरोहित समाज, श्रद्धालुओं से क्षमा मांगते हुए कहा है कि भविष्य में ऐसा कभी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed