{"_id":"6902829233d05c539405635e","slug":"admission-process-completed-for-58-bams-seats-six-vacant-bareilly-news-c-4-vns1074-755232-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीएएमएस की 58 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी, छह खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीएएमएस की 58 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी, छह खाली
विज्ञापन
बरेली। एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में बीएएमएस के लिए राज्य स्तर की काउंसलिंग का दूसरा चरण पूरा हो चुका है। बुधवार को पांच और विद्यार्थियों के प्रवेश लेने के बाद अब 64 में से 58 सीटें भर चुकी है। छह सीटें ही खाली हैं।
कॉलेज की केंद्रीय कोटे की 11 सीटें पहले ही भर चुकी हैं। एनसीआईएसएम (राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग) के निर्देशों के बाद बीएएमएस के प्रथम वर्ष का पाठ्यक्रम एक नवंबर शुरू होना है। शेष सीटों पर अगले चरण की काउंसलिंग पर प्रवेश जारी रहेगा।
भवन जर्जर, चेतावनी नोटिस लगाया
एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के जर्जर भवन को लेकर प्राचार्य प्रो. प्रीति शर्मा ने चेतावनी जारी की है। कॉलेज के बाहर लगी चेतावनी में बताया गया है कि कॉलेज का भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण तकनीकी परीक्षण में है। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज की इमारत वर्षों पुरानी है, इसे जर्जर घोषित किया जा चुका है। संवाद