फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Administration is identifying poor families

Bareilly News: गरीब परिवारों को चिह्नित कर रहा प्रशासन

Sun, 06 Oct 2024 06:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Administration is identifying poor families
बरेली। सरकार के गरीबी मुक्त अभियान के तहत जिला प्रशासन ने अपना काम शुरू कर दिया है। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 10 से 25 गरीब परिवारों की सूची बनाई जा रही है। फिर उसकी जांच के बाद पूरा रिकॉर्ड जीरो पावर्टी पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। उसके बाद गरीब परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

दो अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबी मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने का एलान किया था। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक जिले में कोई भी परिवार गरीब न रहे। उन्हें गरीबी से बाहर निकालने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। जांच के लिए ग्राम स्तरीय समिति का गठन किया गया है। ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, विद्यालय के हेड मास्टर, दो स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष और आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल है। गरीब परिवारों को राशन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, सरकारी स्कूलों में दाखिला, यूनिफाॅर्म और किताबें, चिकित्सा सुविधाएं, आयुष्मान कार्ड, श्रम विभाग, किसान सम्मान निधि और कृषि विभाग से संबंधित अन्य सुविधाएं, मनरेगा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, समेकित बाल विकास सेवा योजना का लाभ, महिला कल्याण, जल जीवन मिशन, पंचायतीराज विभाग की योजनाएं, कौशल विकास मंत्रालय समेत कई योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि सरकार के आदेश पर सभी ग्राम पंचायतों में काम शुरू कर दिया गया है। गरीब परिवारों को चिह्नित किया जा रहा है। उसके बाद पूरा रिकॉर्ड जीरो पावर्टी पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed