फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Administration incurred a fine of five thousand rupees from a businessman who violates

जो व्यापारी अतिक्रमण करे, उससे पांच हजार जुर्माना वसूले प्रशासन

Fri, 29 Jan 2021 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Administration incurred a fine of five thousand rupees from a businessman who violates
कर निर्धारण अधिकारी का घेराव करते क्षेत्रवासी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कुतुबखाना फ्लाईओवर के विरोध में व्यापारियों ने बैठक कर की मांग

विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर के विरोध में शुक्रवार को व्यापारी सेवा संघ ने बाजार में बैठक की। व्यापारियों ने कहा कि यहां जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर विकल्प नहीं है। अतिक्रमण हटवाया जाए और अतिक्रमण कर रहे व्यापारियों पर से प्रशासन पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूले। इसमें व्यापारी भी प्रशासन का सहयोग करेंगे।
व्यापारियों की बैठक में शुक्रवार को कुछ अधिवक्ता भी पहुंचे। अधिवक्ता हरिंदर कौर ने कहा कि यदि व्यापारी चाहते हैं कि फ्लाईओवर का निर्माण न हो तो उन्हें भी कुछ कर्तव्य निभाने होंगे। सड़क से अतिक्रमण हटाना होगा। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में प्रशासन का सहयोग करना होगा। इसका व्यापारियों ने समर्थन किया। व्यापारी नदीम शमसी ने कहा कि कुतुबखाना बाजार में कोई व्यापारी सड़क पर अतिक्रमण नहीं कर रहा है। यातायात पुलिस नियम बनाए और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे। अगर किसी व्यापारी का सड़क पर अतिक्रमण पाया जाए तो उससे पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाए। ई-रिक्शा, टेंपो और चार पहिया वाहनों का बाजार में प्रवेश रोका जाए। व्यापारी भारी वाहनों का प्रवेश खुद रोक चुके हैं, लेकिन प्रशासन छोटे वाहनों पर रोक लगाने पर ध्यान नहीं दे रहा है। यहां फ्लाईओवर बनाने पर तुले अधिकारियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह अंतिम विकल्प नहीं है। व्यापारियों की सहूलियतों को भी ध्यान में रखा जाए।
विज्ञापन

व्यापारी अमित खनेजा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने यहां अंडरपास बनवाने की बात कही है। व्यापारियों से पंद्रह दिन का समय मांगा है। हम इसका इंतजार करेंगे। हमें भरोसा है कि जनप्रतिनिधि व्यापारियों की समस्याओं को समझेंगे और यहां फ्लाईओवर का निर्माण नहीं कराने देंगे। इस मौके पर दीपक अग्रवाल, लकी सरपाल, अजीम, विशाल खुराना, आशीष सहगल, दीपक अरोड़ा, आशीष कुदेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाईओवर निर्माण के मुद्दे पर मैं पहले भी स्पष्ट कर चुका हूं कि बिना व्यापारियों के सहयोग के कोई निर्माण कार्य नहीं होगा। अभी अंडरपास का भी सर्वे कराया जा रहा है। - उमेश गौतम, मेयर


बाजार से अतिक्रमण हटाने और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। जुर्माना भी नियमानुसार लगाया जा रहा है। - अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed