फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   administration

सच बोले तो अपनी पोल खोलेे!

Sun, 01 Feb 2015 01:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 01 Feb 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
कालोनी के प्रवेश द्वार पर अपने नाम और अशोक की लाट लगाने के मामले में सपा के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने यू टर्न ले लिया है। वीरपाल ने पहले यह कहा था कि वह पूर्व सांसद हैं और अशोक की लाट लगवा सकते हैं, अब उनका कहना है कि प्रवेश द्वार नगर निगम ने बनवाया था, जहां से उनका घर 19 मकान दूर है। अशोक की लाट कब लगी, किसने लगाई, इससे उनका नाम नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन

बताते चलें सपा के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव के सुरेश शर्मा नगर स्थित आवास की कालोनी के राम मनोहर लोहिया प्रवेश द्वार पर उनके नाम के साथ अशोक की लाट भी लगाई गई थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को अशोक की लाट हटा ली गई। लगाने के नाम पर जिस तरह संबंधितों ने पल्ला झाड़ा उसी तरह हटाने के नाम पर भी सभी ने चुप्पी साध रखी है। लाट हटने के मामले पर जब वीरपाल से बात की गई तो उनका कहना था कि जमीन नगर निगम की, गेट भी नगर निगम ने बनवाया और उनका मकान भी प्रवेश द्वार से दूर है। अशोक की लाट किसने लगाई और हटाई उन्हें नहीं पता। इस मसले पर नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव का फिर कहना है कि नगर निगम ने अशोक की लाट नहीं लगाई थी। हटाई किसने पता नहीं। अशोक की लाट हटाने के भी नियम हैं और उसे राजकीय अभिरक्षा में लेकर हटाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। शायद इसीलिए कोई लाट हटाने की जिम्मेदारी भी अपने ऊपर नहीं लेना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed