फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   administration

जनवरी-फरवरी में बरेली महोत्सव लगाने की तैयारी में प्रशासन

Mon, 18 Nov 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
administration
बरेली। जिला प्रशासन बरेली महोत्सव के आयोजन की तैयारी कर रहा है। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि यह आयोजन किस महीने में कराया जाए, लेकिन कोशिश है कि जनवरी के अंत या फरवरी में शुरूआत में यह कार्यक्रम में कराना उचित होगा। डीएम नितीश कुमार ने इस महोत्सव की प्लानिंग करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रशासन ने पूर्व में कई बार बरेली महोत्सव को शुरू कराने की योजना बनाई गई थी। बरेली कालेज के ग्राउंड और अर्बन हाट सहित कई जगहों को देखा भी गया था। पूर्व में डीएम रहे संजय कुमार ने इसकी कार्ययोजना भी तय कर ली थी, लेकिन अड़चन लगने से आयोजन नहीं शुरू हो पाया था। इसके बाद बरेली महोत्सव को लेकर फिर कोई प्रयास नहीं किए गए। हाल में आए डीएम नितीश कुमार ने एक बार फिर से बरेली महोत्सव शुरू कराने की प्लानिंग तैयार की है। उनका कहना है कि इस महोत्सव के जरिये स्थानीय कारोबार को और मजबूती देने के साथ ही रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा शहरवासियों को भी मेले का लुत्फ उठाने का मौका दिया जा सकेगा। यह आयोजन कब हो, इस पर विचार चल रहा है। हालांकि जनवरी के अंत और फरवरी की महोत्सव की शुरुआत कराने की तैयारी डीएम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस आयोजन के लिए जगह भी देखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed