फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Administration alert on Bakrid, goat market is not allowed in the tourists

बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, सैलानी में नहीं लगने दिया बकरा बाजार

Fri, 31 Jul 2020 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
Administration alert on Bakrid, goat market is not allowed in the tourists
बरेली के पुराना शहर में बिकने को आए बकरे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पुराना शहर में पुलिस ने आरएएफ और पीएसी के साथ किया रूटमार्च

विज्ञापन
बरेली। सैलानी और कुतुबखाना के बाजारों में ईद-उल-अजहा के लिए खरीदारी करने वालों की खासी भीड़ रही। इससे दिन भर बाजारों में जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने सैलानी के बाजार में तो कोई सख्ती नहीं की पर यहां बकरों का बाजार नहीं लगने दिया। देर शाम पुराना शहर में पुलिस ने पीएसी और आरएएफ के साथ रूटमार्च किया।
बकरीद और रक्षाबंधन से पहले शहर के बाजारों में खरीददारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। पुराना शहर के सैलानी बाजार में गुरुवार को इस कदर भीड़ थी कि दिन भर जाम के हालात रहे। बड़ा बाजार, कुतुबखाना बाजार में भी खासी भीड़ थी। इसमें महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा थी। पुलिस ने भीड़ पर तो सख्ती नहीं की, लेकिन सैलानी में बकरों का बाजार नहीं लगने दिया। बकरे लेकर आए व्यापारियों को पुलिस ने लौटा दिया। शाम को एसपी अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में बारादरी और आसपास थानों की पुलिस ने बारादरी थाने से मॉडल टाउन होते हुए पुराना शहर के कई मोहल्लों में रूटमार्च किया। इस दौरान एक कंपनी आरएएफ और एक कंपनी पीएसी भी साथ रही।
विज्ञापन

कुर्बानी के बदले नहीं हो सकता सदका, अफवाहों पर अदनान मियां ने मुसलमानों को चेताया

बरेली। रजा एक्शन कमेटी के नायब सदर अदनान मियां ईद-उल-अजहा से पहले मुसलमानों को आगाह किया है कि सोशल मीडिया पर कुर्बानी के बदले सदका करने के मेसेज देखकर गुमराह न हों क्योंकि सदका कुर्बानी का बदला नहीं हो सकता। सोशल मीडिया पर ये मेसेज सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं। अदनान मियां ने कहा है कि जिस पर वाजिब है, वह कुर्बानी जरूर करे। जिस पर वाजिब नहीं है मगर वह चाहे तो नफ्ल के तौर पर कुर्बानी करे। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बदले सदका करने की बात एक फितना है जो पहले भी उठता रहा है। बहार-ए-शरीअत के हिस्सा 15 में सफा नंबर 135 पर यह मसला साफ लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed