फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ADM court is waiting for the investigation report for eight months, plaintiff is getting date

Bareilly News: आठ महीने से जांच रिपोर्ट के इंतजार में एडीएम कोर्ट, वादी को मिल रही तारीख

Sun, 24 Aug 2025 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
ADM court is waiting for the investigation report for eight months, plaintiff is getting date
बरेली। एसडीएम सदर की लापरवाही पर एडीएम प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पांच बार पत्राचार के बाद भी एसडीएम सदर ने उनकी कोर्ट में चल रहे मामले में मौके की जांच रिपोर्ट नहीं दी है। नतीजा ये है कि मुकदमे की कार्रवाई आठ महीने से ठप है और वादी एवं प्रतिवादी को कोर्ट से तारीख पर तारीख ही मिल रही है। अब फिर कोर्ट ने एसडीएम को पत्र लिखकर जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

मामला आयशा अनीस बनाम अजमत खां आदि से जुड़ा है। यह मामला दिसंबर 2024 से एडीएम प्रशासन की कोर्ट में चल रहा है। 18 अगस्त को भी इसी मामले में तारीख थी, लेकिन संबंधित अभिलेख नहीं होने पर इसमें फिर अगली तारीख लग गई है। इससे नाराज पीठासीन अधिकारी/एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने एसडीएम को तुरंत जांच रिपोर्ट देने की हिदायत देकर पेशी की अगली तारीख 28 अगस्त से पहले न्यायालय में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसडीएम सदर से कहा है कि संबंधित अभिलेख विलंब से प्रस्तुत करने की स्थिति में कोर्ट की ओर से संबंधित फाइल पर आपकी ओर से बरती गई शिथिलता को अंकित कर अंतिम आदेश पारित कर दिया जाएगा। इसकी एक कॉपी राजस्व परिषद को भी भेजी जाएगी। उन्होंने खेद जताते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी एसडीएम ने जरूरी अभिलेख न्यायालय को उपलब्ध नहीं कराए हैं। संवाद
विज्ञापन

-----
छठी बार कोर्ट की तरफ से लिखा गया पत्र
एडीएम प्रशासन कोर्ट की तरफ से एसडीएम सदर को मुकदमे की पेशी के दिन ही (18 अगस्त) को छठी बार पत्र लिखा गया है। एडीएम प्रशासन की कोर्ट 17 दिसंबर से मौके की जांच रिपोर्ट एसडीएम सदर से मांग रही है। कोर्ट प्रकरण से संबंधित जमीन के गाटा की स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट मांग रहा है। एसडीएम सदर को यह भी आदेश दिया गया हैं कि उप्र राजस्व संहिता-2006 की धारा-30(2) एवं उप्र राजस्व संहिता नियमावली-2016 के 26 में दिए गए सिद्धांतों के तहत स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच रिपोर्ट मय आरसी पत्र-5 व 6 न्यायालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अब तक लगी चुकी पेशी की 17 तारीखें
पुराना शहर शहदाना चौराहा के कांकरटोला की आयशा के मामले में पहली तारीख 18 दिसंबर 2024 को सुनवाई हुई थी। प्रकरण गांव सुरला में गाटा-351ग पर 0.2020 हेक्टेयर जमीन का है। इस मामले में वाद की स्थिति जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा में है। अब इसमें फिर 28 अगस्त की तारीख लगी है। इस मामले में अब तक कुल 17 तारीखों में पेशी हो चुकी है और आयशा को तारीख पर तारीख ही मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed