फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aditya Yadav claimed victory for India alliance in Budaun

बदायूं लोकसभा: 'एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं...', सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने कहा- जीतेगा इंडिया गठबंधन

Mon, 03 Jun 2024 09:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 09:13 PM IST
सार

सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने एग्जिट पोल पर उठाए। कहा कि प्रशासन और विपक्ष को दबाव में लेने के लिए ऐसे एग्जिट पोल कराए गए हैं। हमें इस पर भरोसा नहीं है। उन्होंने सपा और इंडिया गठबंधन की जीत का दावा किया है। 

विज्ञापन
Aditya Yadav claimed victory for India alliance in Budaun
सपा प्रत्याशी आदित्य यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं लोकसभा सीट के सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने मतगणना से एक दिन पहले सोमवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने इंडिया गठबंधन की जीत का दावा किया। साथ ही यह भी कहा कि जनता का जो भी निर्णय होगा वह स्वीकार होगा। अगर विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला तो विपक्ष में भी हम बैठेंगे। उन्होंने एक्जिट पोल पर सवाल उठाए। दिग्भ्रमित करने वाला बताया है। 

विज्ञापन


आदित्य यादव ने कहा कि कई राज्यों में इतनी सीटें भाजपा की दिखाई जा रही हैं, जितनी उन प्रदेशों में सीटें भी नहीं हैं। प्रशासन और विपक्ष को दबाव में लेने के लिए ऐसे एग्जिट पोल कराए गए हैं। प्रशासन से निष्पक्ष तरीके से गणना का आग्रह है। अगर चुनाव आयोग के निर्देश के अनुरूप गणना होगी तो निश्चित रूप से जीत हमारे हक में होगी।
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी ने कहा कि जीत कितने मतों से होगी, वह इस बारे में पहले कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन जिस तरह से जनता ने समर्थन दिया है। मतदान किया है, उससे लगता है कि सपा ही जीतेगी। बदायूं को सपा नेताओं ने आगे बढ़ाने का काम किया है। इसलिए व्यापक समर्थन मिला है। अब जल्दी ही परिणाम सबके सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed