फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ADG will send a report to the government on negligence in hotspot areas

हॉटस्पॉट इलाकों में लापरवाही पर शासन को रिपोर्ट भेजेंगे एडीजी

Mon, 04 May 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
ADG will send a report to the government on negligence in hotspot areas
एलन क्लब मंडी में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

हजियापुर-ब्रह्मपुरा में सफाई-सतर्कता का हाल खराब, घर-घर सत्यापन भी नहीं
विज्ञापन

मजदूरों को भी बगैर जांच कराए एक जिले से दूसरे जिले में भेजने पर गंभीर

बरेली। हरियाणा और दूसरे राज्यों से आ रहे मजदूरों को शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किए पुलिस एक जिले की पुलिस दूसरे जिले में भेज रही है। कई जिलों में हॉटस्पॉट एरिया में भी नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है। इन इलाकों में शासन के निर्देशों के मुताबिक न सफाई हो रही है न निगरानी। एडीजी ने कई इलाकों में खुद दौरा करने के बाद ऐसे हालात पर नाराजगी जताते हुए कप्तानों को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही शासन को रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

एडीजी ने शनिवार को हॉटस्पॉट हजियापुर और ब्रह्मपुरा का दौरा किया। उन्होंने पाया कि दोनों जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। हजियापुर का हाल सबसे ज्यादा खराब है। ब्रह्मपुरा में भी सर्वे और निगरानी की स्थिति बेहद खराब मिली। एडीजी ने जोन के सभी नौ जिलों में आ रहे मजदूरों की स्थिति की भी जांच कराई। पता लगा कि सभी जगह शासन की ओर से पर्याप्त शेल्टर होम व राशन की व्यवस्था होने के बावजूद बार्डर के थानों की पुलिस व अन्य विभागों का स्टाफ मजदूरों को अपनी सीमा में क्वारंटीन करने की बजाय पीछे भगा दे रहे हैं। मजदूर जिलों की सीमा में इधर से उधर खेतों व रेलवे ट्रैक से होकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। एडीजी ने बताया कि स्थिति बेहतर नहीं है। इसे सही करने के उपाय किए जा रहे हैं। साथ ही शासन को इस बारे में लिखापढ़ी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed