फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   adg dig took meeting with police officers over Sawan and Moharram in bareilly

UP: सावन और मोहर्रम से पहले पुलिस अफसरों ने परखी तैयारी, बरेली जोन के एडीजी बोले- नई परंपरा न पड़ने दें

Wed, 25 Jun 2025 12:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Jun 2025 12:17 PM IST
सार

सावन और मोहर्रम पर कानून व्यवस्था को लेकर बरेली जोन पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। एडीजी रमित शर्मा और डीआईजी अजय कुमार साहनी ने मंगलवार को पुलिस अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। 

विज्ञापन
adg dig took meeting with police officers over Sawan and Moharram in bareilly
एडीजी-डीआईजी ने दिए दिशा निर्देश - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली मंडल के जिलों के पुलिस अधीक्षक मंगलवार को शहर में थे। उन्होंने पहले डीआईजी के साथ मंडलीय अपराध समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया, फिर जोन कार्यालय में एडीजी की बैठक में शामिल हुए। दोनों अफसरों ने एसपी को श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और मोहर्रम सकुशल कराने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि त्योहारों से पहले हर थाने पर त्योहार रजिस्टर का अवलोकन कर लिया जाए। सभी थाना क्षेत्र में शांति समितियों व धर्मगुरुओं की बैठक कर ली जाए। जोन के सभी नौ जिलों के पुलिस प्रभारी ध्यान रखें कि किसी स्थिति में नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाए। ऐसे स्थानों को चिह्नित कर लिया जाए जहां पहले विवाद हुआ हो। बड़े अधिकारी खुद ऐसी जगह जाएं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मदरसे के छात्र से दरिंदगी: फोन से खुली नबी हसन की काली करतूत... मिले 40 अश्लील वीडियो; पीड़ित ने बताई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी बोले- साइबर अपराध पर भी रखें निगरानी
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि टॉप-10 अपराधियों और सक्रिय गैंगस्टरों पर सीधी कार्रवाई हो और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत सख्त धाराएं लगाई जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही पर संबंधित अफसर की जिम्मेदारी तय की जाएगी। डीआईजी ने साइबर थानों की क्षमता बढ़ाने और तकनीकी जांच टीमों को मजबूत करने के भी निर्देश दिए।

Trending Videos

बरेली में ड्रोन उड़ा तो छतों पर दिखे पत्थर, पुलिस ने हटवाए
पिछली साल बवाल से जूझे बारादरी थाना क्षेत्र खासकर जोगी नवादा इलाके में सावन से पहले पुलिस काफी मुस्तैदी बरत रही है। बावजूद खुराफाती तत्व बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने मंगलवार को ड्रोन उड़ाया तो कई छतों पर ईंट-पत्थर दिखाई दिए। 

पुलिस ने मकान मालिकों को चेतावनी देकर ईंट-पत्थरों को हटवा दिया। हालांकि मकान मालिकों ने बताया कि निर्माण या सामान्य तौर पर ही इन्हें छत पर रखा गया था। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि जुलूस के रास्तों व घनी बस्तियों पर ड्रोन से निगरानी कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed