{"_id":"69b078917c4693e63a01e2da","slug":"additional-counters-will-be-opened-in-the-district-hospital-making-it-easier-to-get-prescriptions-bareilly-news-c-4-vns1074-840467-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिला अस्पताल में खुलेगा अतिरिक्त काउंटर, पर्चा बनवाने में होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिला अस्पताल में खुलेगा अतिरिक्त काउंटर, पर्चा बनवाने में होगी सहूलियत
Wed, 11 Mar 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए एक अतिरिक्त काउंटर खोला जाएगा। इसके बाद कुल काउंटर की संख्या पांच हो जाएगी। इससे मरीजों को सहूलियत मिलेगी। उन्हें कतार में ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
अस्पताल में मरीजों की लगातार बढ़ती भीड़ और पर्चा बनवाने के लिए लगने वाली लंबी लाइनों को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने ये फैसला लिया है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में पिछले कुछ समय से मरीजों का दबाव काफी बढ़ गया है। इसके चलते पर्चा काउंटर पर भीड़ रहती है।
विज्ञापन
वर्तमान में चार काउंटर संचालित हैं। इनमें से एक सामान्य काउंटर के साथ ही अन्य तीन में एक-एक महिला, दिव्यांग व वृद्धजनों के लिए है। अब सामान्य के दो काउंटर हो जाएंगे। इससे पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी आएगी। जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर तैनात कर्मचारियों को भी वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन