फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Adani's knock in solar power generation after Reliance

रिलायंस के बाद अब सौर ऊर्जा उत्पादन में अडाणी की दस्तक

Sat, 06 Feb 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:40 AM IST
सार

बरेली मंडल में दूसरी बड़ी निजी कंपनी का उत्पादन शुरू
 

विज्ञापन
Adani's knock in solar power generation after Reliance
demo photo - फोटो : amar ujala

विस्तार

पावर कॉरपोरेशन ने अडाणी ग्रुप से शुरू की खरीद, ग्रिड में सप्लाई शुरू
विज्ञापन

शाहजहांपुर में 3.22 तो बदायूं में 3.19 रुपये किलोवाट की दर से होगा भुगतान

बरेली। रिलायंस ग्रुप के बाद मंडल में अडाणी ग्रुप ने भी ग्रीन एनर्जी नाम से पावर सेक्टर में कदम रख दिया है। शाहजहांपुर और बदायूं में लगाए गए सौ मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट में उत्पादित बिजली को बेचने का अनुबंध पावर कॉरपोरेशन से करने के बाद कंपनी ने ग्रिड को बिजली सप्लाई शुरू कर दी है। बरेली के फरीदपुर इलाके में दो मेगावाट का प्लांट पहले से काम कर रहा है।
करीब दस साल पहले रिलायंस ग्रुप ने शाहजहांपुर के रोजा में थर्मल पॉवर प्लांट लगाकर बिजली उत्पादन शुरू किया था। इसके बाद बरेली मंडल और आसपास के इलाकों में बिजली की किल्लत काफी हद तक कम हो गई थी। अब सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अडाणी ग्रुप ने दस्तक दी है। इस ग्रुप के शाहजहांपुर के जलालाबाद और बदायूं के सहसवान में पांच सौ करोड़ की लागत से लगाए गए सोलर एनर्जी प्लांट ने पिछले सप्ताह उत्पादन शुरू कर 25 साल के लिए किए गए अनुबंध के तहत ग्रिड को बिजली की सप्लाई शुरू कर दी है। बिजली की मीटरिंग पावर कॉरपोरेशन का पारेषण विभाग और अडाणी ग्रुप मिलकर करेेंगे। पॉवर कॉरपोरेशन बिजली का शाहजहांपुर में 3.22 और बदायूं में 3.19 रुपये प्रति किलोवाट की दर से भुगतान करेगा। दोनों प्लांट पर हर दिन सौ मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।
विज्ञापन

अडाणी ग्रुप ने सहसवान और जलालाबाद दोनों जगह 50-50 मेगावाट क्षमता के प्लांट लगाए हैं। पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन मंडल में दो बड़े सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट को उपलब्धि मान रहा है। बताया जाता है कि दोनों प्लांट में मार्च में बिजली उत्पादन करने की लक्ष्य था लेकिन अडाणी ग्रुप ने एक महीना पहले ही दोनों प्लांट शुरू कर दिए। बता दें कि अडाणी ग्रुप ने पिछले दो सालों में झांसी, महोबा, जालौन और चित्रकूट समेत चार जिलों में भी सोलर प्लांट लगाए हैं। अब छह प्लांट के जरिए 375 मेगावाट बिजली की सप्लाई पावर कॉरपोरेशन को की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिलायंस ग्रुप के साथ कई चीनी मिलें भी बेच रही हैं बिजली

पीलीभीत जिले में बजाज पावर प्रोजेक्ट समेत मंडल की कई निजी चीनी मिलें भी बिजली का उत्पादन कर ग्रिड को सप्लाई दे रही हैं। रोजा में पिछले दस सालों से रिलायंस ग्रुप बिजली की सप्लाई कर रहा है। अब एक और बड़ी कंपनी अडाणी ग्रुप के आने से मंडल बिजली उत्पादन में और आत्मनिर्भर हो गया है।

अडाणी ग्रुप ने उन्नत तकनीक पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने शुरू किए हैं। वर्ष 2025 तक 25 गीगावॉट के सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। - विनीत एस जैन, सीईओ व एमडी अडाणी ग्रुप


सहसवान और जलालाबाद में अडाणी ग्रुप ने सौ मेगावाट क्षमता के प्लांट लगाए हैं जिनमें उत्पादन शुरू हो गया है। यहां उत्पादित बिजली पारेषण की लाइनों में पहुंचने के बाद पूरी यूपी में उसका इस्तेमाल हो सकेगा। - पीयूष गर्ग, मुख्य अभियंता पारेषण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed