Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly News: बेटे का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर से भिड़ीं अभिनेत्री, लगाया ये आरोप; जानें पूरा मामला

Fri, 28 Mar 2025 12:05 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 28 Mar 2025 12:05 PM IST
सार

टीवी अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे सागर का शव चार महीने पहले नाले में मिला था। गैर इरादतन हत्या के मामले में इज्जतनगर थाना पुलिस सागर के दो दोस्तों को जेल भेज चुकी है। अभिनेत्री सपना का आरोप है कि उनके बेटे की जान-बूझकर हत्या की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी खेल किया गया है। 

विज्ञापन
Actress Sapna Singh hot talk with the doctor in Aonla Bareilly
सपना सिंह की डॉक्टर से हुई तकरार - फोटो : अमर उजाला

बरेली में चार महीने पहले बेटे सागर की मौत के मामले में भुता थाना क्षेत्र के रसूला गांव में सड़क पर शव रखकर जाम लगाने वाली टीवी अभिनेत्री सपना सिंह ने बृहस्पतिवार को आंवला सीएचसी में खासा हंगामा किया। बेटे के शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर से उन्होंने जमकर तकरार की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की बात छिपाने का आरोप लगाकर कोर्ट में घसीटने की चेतावनी दी।



मुंबई से लौटी अभिनेत्री सपना सिंह ने दोपहर के वक्त यहां ड्यूटी कर रहे डॉ. सलीम से मुलाकात की। अभिनेत्री ने बताया कि सात दिसंबर 2024 को बरेली की आनंद विहार कॉलोनी में मामा ओमप्रकाश के घर रह रहे उनके बेटे सागर की हत्या कर दी गई। उन्होंने सागर के शव के कुछ फोटोग्रॉफ दिखाकर आरोप लगाया कि उनके शव पर चाकुओं से हमले के निशान थे। इसके अलावा सिर में गंभीर चोटें थीं।

ये भी पढ़ें- UP News: पिता को बचाने ट्रेन से कूदी किशोरी से रेलवे स्टेशन पर दुष्कर्म, दिल झकझोर देगी दरिंदगी की ये वारदात

 

Trending Videos
Actress Sapna Singh hot talk with the doctor in Aonla Bareilly
सीएचसी पर अभिनेत्री सपना ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
शरीर पर कई चोटों के निशान थे पर डॉक्टर सलीम ने जब पोस्टमॉर्टम किया तो रिपोर्ट में नो इंजरी (कोई चोट नहीं) कैसे लिख दिया। उन्होंने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। सपना ने कहा कि जब उनके बेटे का शव मिला तो वह अज्ञात के तौर पर था। उन्हें लगता है कि उस वक्त डॉक्टर ने लापरवाही में जांच नहीं की और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट हल्की बना दी।
 
Actress Sapna Singh hot talk with the doctor in Aonla Bareilly
सपना सिंह के पुत्र सागर का फाइल फोटो - फोटो : परिजन

पुलिस ने इसी आधार पर हल्की धाराओं में चार्जशीट बना दी जिसका आरोपियों को फायदा मिल रहा है। यह भी कहा कि 14 साल के उनके बेटे की उम्र रिपोर्ट में 24 साल के करीब दर्शा दी गई है। डॉक्टर ने जब आरोपों को नकारा तो सपना ने तेज आवाज में उन्हें कोर्ट में घसीटने की चेतावनी दी। बाहर आकर पत्रकारों से बातचीत में सपना ने कहा कि वह योगी सरकार से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करेंगी और दोषियों पर कार्रवाई कराएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Sapna Singh hot talk with the doctor in Aonla Bareilly
सपना सिंह का पुत्र सागर - फोटो : अमर उजाला

चार्जशीट लगाने वाले इंस्पेक्टर से भी उलझीं सपना
घटनाक्रम के दौरान इज्जतनगर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय थे जो अब बारादरी थाना के प्रभारी हैं। सपना ने सीएचसी जाने से पहले धनंजय पांडेय से भी नोंकझोंक की। पूछा कि हल्की धारा में चार्जशीट क्यों लगा दी गई? इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत कई बिंदुओं पर जांच की गई तो मामला गैर इरादतन हत्या का ही लगा। इसी आधार पर उन्होंने गैर इरादतन हत्या में चार्जशीट दाखिल कर दोनों को जेल भेजा था। उनके पास पर्याप्त साक्ष्य हैं जो चार्जशीट के साथ लगाए गए हैं। कोर्ट में भी पुलिस अपनी विवेचना पर ही अडिग रहेगी। 

ये भी पढ़ें- Shahjahanpur Murder: मां को पछतावा, रोते हुए बोली- इन्हें पालने को खुद कभी न पहनी चप्पल... पति ने मार डाला
 

विज्ञापन
Actress Sapna Singh hot talk with the doctor in Aonla Bareilly
डॉ. सलीम - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर ने दी सफाई, हालात के मुताबिक रिपोर्ट बनाई
पत्रकारों ने वार्ता की तो डॉ. सलीम ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि शव पर जो भी निशान होते हैं, उन्हें डॉक्टर पोस्टमार्टम के दौरान रिकार्ड में दर्ज करते हैं। उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने इस स्तर पर कोई गुंजाइश छोड़ी होगी। वहीं उम्र निर्धारण करने को लेकर चूक संभव है। किसी व्यक्ति की कद काठी व अन्य बातें भी इसमें मायने रखती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed