फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Actress Disha Patani's sister Khushboo says: Daughters should learn to shoot air pistols.

Bareilly News: अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू बोलीं- एयर पिस्टल चलाना सीखें बेटियां

Tue, 29 Sep 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Actress Disha Patani's sister Khushboo says: Daughters should learn to shoot air pistols.
बरेली। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन और भारतीय सेना की सेवानिवृत्त मेजर खुशबू पाटनी महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए एयर पिस्टल चलाने का प्रशिक्षण लेने की सलाह दी है। यह सलाह बिहार के जमुई में किशोरी से छेड़खानी और पिटाई की घटना के बाद आई है।
विज्ञापन

खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर की थी। उन्होंने एक वीडियो साझा किया जिसमें लड़कियों को एयर पिस्टल का इस्तेमाल करने का तरीका समझाया गया है। खुशबू ने कहा कि लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने आत्मरक्षा के लिए एयर पिस्टल चलाने का प्रशिक्षण लेने की बात कही। कहा कि जमुई की घटना ने उन्हें इस मुद्दे पर बोलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जोर दिया कि हर लड़की को अपनी सुरक्षा खुद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

इस्तेमाल का तरीका भी बताया खुशबू पाटनी ने वीडियो में एयर पिस्टल के इस्तेमाल का तरीका भी समझाया। उन्होंने बताया कि यह आत्मरक्षा के लिए एक प्रभावी उपकरण हो सकता है। यह असली हथियार नहीं है, बल्कि एक प्रशिक्षण उपकरण है। इसका उपयोग लड़कियों को आपात स्थिति में खुद का बचाव करने में मदद कर सकता है। इस तरह की ट्रेनिंग से आत्मविश्वास बढ़ता है और बेटियां किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed