फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Actor Rajpal Yadav will conduct the Parvati Shivling Mahayagna in his native village in shahjahanpur

UP News: सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ कराएंगे अभिनेता राजपाल यादव, पैतृक गांव में होगा आयोजन

Mon, 04 Nov 2024 03:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Nov 2024 03:09 PM IST
सार

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव शाहजहांपुर जनपद के कुंडरा गांव के रहने वाले हैं। सोमवार को शहर आए राजपाल यादव ने कहा कि 2026 में कुंडरा गांव में विश्व कल्याण के लिए सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Actor Rajpal Yadav will conduct the Parvati Shivling Mahayagna in his native village in shahjahanpur
अभिनेता राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए वर्ष 2026 में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ का आयोजन होगा। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सामाजिक है। पूरे रुहेलखंड के लोग इसमें शामिल होंगे।

विज्ञापन

  
मूलरूप से बंडा के कुंडरा गांव के रहने वाले राजपाल यादव ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस बार दीपावली के अवसर पर वह अपने गांव पहुंचे। सोमवार को शहर में आए राजपाल यादव ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वर्ष 2009 में बंडा के कुंडरा में संत दद्दा जी महाराज ने कार्यक्रम को अपनी निगरानी में कराया था। इस बार उनकी स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें सभी लोग शामिल होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यज्ञ में सारी व्यवस्था का इंतजाम किया जाएगा। आने वाले लोगों के लिए टेंट के साथ ही लंगर की व्यवस्था रहेगी। राजपाल यादव ने दो दिन पहले डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी। वह एसपी राजेश एस. से भी मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed