फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   actor hemant birje in bareilly

बरेली को बदलते देखकर बहुत अच्छा लगा: हेमंत बिरजे

Thu, 05 May 2022 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
actor hemant birje in bareilly
बरेली। टार्जन फिल्म में किमी काटकर के साथ लीड रोल निभाकर बॉलीवुड में छाए अभिनेता हेमंत बिरजे ने कहा कि बरेली को बदलते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा। इससे पहले वह आए थे तो सफर में बहुत परेशानी हुई थी। दिल्ली से बरेली तक रास्ता अच्छी नहीं था। सात घंटे में सफर तय हुआ था, लेकिन अब बरेली तेजी से बदल रहा है।
विज्ञापन

कहा, यहां की तरक्की देखकर बहुत खुशी हुई। होटल भी अच्छे हो गए हैं। सबसे बढ़ कर तो यहां एयरपोर्ट बनना और मुंबई-बरेली के लिए हवाई यात्रा शुरू होना है। इससे बरेली आना-जाना बहुत आसान हो गया। वह तीन दिनों से बरेली में थे। मंगलवार को अचानक मुंबई जाना पड़ा। वहां रात का कार्यक्रम अटेंड करके बुधवार दोपहर फ्लाइट से फिर बरेली आ गए। हेमंत बिरजे बुधवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंचे। स्टाफ से मिलकर अखबार के काम के बारे में जाना। इस दौरान औपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि ओटीटी ने कलाकारों की राह आसान कर दी है। काम के अवसर बढ़ा दिए हैं। कलाकारों के पास अब काम की कोई कमी नहीं है। उनका भविष्य बेहतर बन रहा है। अब फिल्में सीधे घर पहुंचने लगी हैं। हेमंत यहां ईद पर फनसिटी में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राबर्ट जॉनसन के बुलावे पर शिरकत करने आए थे।
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग के शौक ने दिलाई टार्जन फिल्म में एंट्री
फिल्म अभिनेता हेमंत ने बताया कि उन्हें बचपन से ही हॉलीवुड की टार्जन फिल्में देखने का शौक था। टार्जन का कैरेक्टर बहुत प्रभावित करता था। उसी से प्रेरित होकर बॉडी बिल्डिंग का शौक हुआ। बॉडी बनाने के बाद कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। तमाम पुरस्कार जीते। ऑल इंडिया कंप्टीशन तक पहुंचे। अलबत्ता पिता जी को यह सब पसंद नहीं था। एक सवाल के जवाब में कहा कि यह बात 1985 की है। एक दिन एक कार उनके घर पर आकर रुकी। आए शख्स ने बताया- मुंबई से आए हैं और टार्जन शीर्षक से फिल्म बना रहे है। उसके लिए कलाकार चाहिए। उन्हें फिल्म निर्देशक बी. सुभाष ने भेजा है। वह अपने साथ मुंबई ले गए। वहां बी. सुभाष ने शर्ट उतरवाकर शरीर सौष्ठव देखा और कहा- तुम हमारी फिल्म में काम कर हो। इस तरह फिल्मी दुनियां में आना हुआ। इसके बाद वीराना, तहखाना, कमांडो, लश्कर और गर्व समेत लगभग सौ फिल्मों में काम करने का अवसर मिला। सलमान खान और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सुपर स्टारों के साथ भी काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed