फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Activists reached the police station to surrender after a Hindu leader was taken into custody

Bareilly News: हिंदू नेता को हिरासत में लिए जाने से कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने पहुंचे थाने

Tue, 20 May 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Activists reached the police station to surrender after a Hindu leader was taken into custody
नवाबगंज। आंवला में हिंदू नेता को हिरासत में लिए जाने के बाद नवाबगंज कस्बे में विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग भड़क गए। इससे नाराज कई हिंदू संगठनों के नेता और कार्यकर्ता थाने पहुंच कर अपनी गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। बाद में आंवला पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता को छोड़ दिया। इसके बाद हिंदू संगठनों के नेता और कार्यकर्ता लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बाबूराम गंगवार, हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष हरिपाल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और पुलिस से खुद को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। उन्होंने पुलिस के सामने मांग रखी कि आंवला पुलिस या तो बजरंग दल कार्यकर्ता को रिहा करें या फिर उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इस मौके पर बृजेश भोजवाल, वीरपाल महंत, राजू गंगवार, राकेश सक्सेना, इंदरपाल सक्सेना, तेजपाल, नंदकिशोर, सूरज गंगवार, हरीश कुमार, सूरज वर्मा, प्रेम कुमार कृष्ण औतार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed