{"_id":"5a42abb74f1c1bc45b8be68f","slug":"activate-the-informant-system-for-seizure-of-missing-bags","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब थैलियों की बरामदगी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब थैलियों की बरामदगी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय
बरेली।
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला में कूड़े के ढेर से कबाड़ बीनने वाले दो सगे भाइयों को सोने के जेवर मिलने के चार दिन बाद भी थाने में कोई क्लेम करने नहीं पहुंचा है। वहीं आंवला पुलिस से नवाबगंज, हाफिजगंज, कोतवाली सहित कई थानों की पुलिस ने बीते महीनों में सराफा व्यवसायियों से हुई लूट के संबंध में जेवर की शिनाख्त के लिए संपर्क किया है। पुलिस जेवर की गायब पांच थैलियों की बरामदगी के लिए ताड़गंज मोहल्ला से लेकर आसपास एरिया में मुखबिर तंत्र के भरोसे हैं। चार दिन बाद भी सोने का सुराग नहीं जुटाया जा सका है।
सिविल लाइंस में अमृतसर के सराफ हरमिंदर सिंह से 16 लाख के सोने के जेवरों की लूट सात अक्तूबर को हुई थी। कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने आंवला थाने के एसएसआई संजय सिंह से संपर्क करके जेवर की शिनाख्त कराने के लिए कहा। अब अमृतसर के सराफ के आने पर जेवर दिखाकर पहचान कराई जाएगी। आंवला पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिये जेवर की फोटो कोतवाली पुलिस को भेजी है। सेंथल में 17 दिसंबर को बांकेलाल सराफ की दुकान काटकर चोरी हुई थी। जेवर चोरी होने के बाद आंवला में कूड़े में जेवर मिलने के बाद सेंथल पुलिस दो दिनों से आंवला पुलिस के संपर्क में है। हालांकि माल की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। बदायूं और पीलीभीत में सराफ से हुई लूट के संबंध में भी छानबीन चल रही है।
सोना तहसीलदार को सौंपा
मंगलवार को पुलिस ने बरामद सोना ट्रेजरी में जमा कराने के लिए तहसीलदार को सौंप दिया। कबाड़ बीननेे वाले बच्चों के पिता मौसम शाह के घर दबंगों के हमले और सोना लूटने के बयान के बाद भी थाने में कोई लिखा-पढ़त नहीं की गई है, जबकि सीओ आंवला की जांच में यह बात शामिल की गई है।
विज्ञापन
वापस लौटा मौसम, पहुंचा थाने
मंगलवार को मौसम शाह अपने घर लौट आया। आंवला थाने में उसने बताया कि वह भाजपा कार्यालय में मान सिंह के पास मदद मांगने पहुंचा था। सोना मिलने के बाद उसे धमकियां मिल रही हैं। इससे उसे खतरा महसूस हो रहा है। पुलिस ने मंगलवार को भी उससे पूछताछ की।
छानबीन जारी है। संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। सोना वहां कैसे पहुंचा, इसका अब तक पता नहीं चल सका है।
- ख्याति गर्ग, एसपी देहात