फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Action will be taken against those who break and encroach upon municipal roads in Bareilly

Bareilly News: नगर निगम की सड़क तोड़ने और कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई, सर्वे के लिए टीमें गठित

Tue, 11 Nov 2025 02:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Nov 2025 02:30 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who break and encroach upon municipal roads in Bareilly
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य - फोटो : संवाद

बरेली में नगर निगम की सड़क तोड़ने या कब्जा करने वाले रसूखदारों पर अब कार्रवाई होगी। रहपुरा चौधरी में अस्पताल पर मुकदमे के बाद नगर आयुक्त ने सर्वे के लिए टीमें गठित की है। 15 दिन में रिपोर्ट आने के बाद रणनीति नगर निगम तैयार कर रहा है। 

विज्ञापन


मिनी बाइपास रोड पर वार्ड-29 रहपुरा चौधरी में नगर निगम की जमीन को तोड़ने के मामले में फय्याज अस्पताल पर कार्रवाई हुई थी। इस मामले में नगर आयुक्त के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब नगर निगम ने शहरभर में सर्वे के लिए टीमों का गठन किया है। 
विज्ञापन


सर्वे रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई 
अधिकारियों के मुताबिक ऐसे अस्पताल, बरातघर और व्यावसायिक भवनों को इसमें शामिल किया गया है, जिन्होंने नगर निगम की जमीन पर कब्जा किया है या फिर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। 15 दिनों में सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक सर्वे रिपोर्ट के बाद जो भवन भी सामने आएंगे, उनको नोटिस भेजने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिनकी संपत्तियों से नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए कहा जाएगा। वहीं निगम अगर संतुष्ट नहीं हुआ तो मुकदमा दर्ज करने की भी कार्रवाई की जाएगी। 

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि ऐसे भवनों को चिह्नित कराया जा रहा है, जिन्होंने कब्जा किया है या फिर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। सर्वे रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed