{"_id":"69d7a5d22c01a6d95a0ebf32","slug":"action-to-be-taken-against-students-filming-reels-at-bareilly-college-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली कॉलेज में रील बनाई तो होगी कार्रवाई, छात्र-छात्राओं के लिए एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली कॉलेज में रील बनाई तो होगी कार्रवाई, छात्र-छात्राओं के लिए एडवाइजरी जारी
Thu, 09 Apr 2026 06:43 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 09 Apr 2026 06:43 PM IST
सार
बरेली कॉलेज परिसर में रील या वीडियो बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर कोई छात्र-छात्रा रील बनाते पकड़ा गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
विज्ञापन
बरेली कॉलेज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र में पठन-पाठन का माहौल बनाने के लिए चीफ प्रॉक्टर ने सख्ती बढ़ाई है। कॉलेज परिसर में वीडियो या रील बनाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। बुधवार को कॉलेज में जिन छात्र-छात्राओं ने रील बनाई थी, उनको नोटिस के माध्यम से पहली चेतावनी दी गई। इस कार्रवाई की जानकारी सभी छात्र-छात्राओं को दोपहर 12 बजे घंटाघर पर लाउड स्पीकर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा करके दी गई।
बरेली कॉलेज में रील बनाने, वीडियो बनाने या सार्वजनिक रूप से डांस करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि भविष्य में अगर कोई छात्र-छात्रा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त मिलता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत निलंबन भी किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य एडवाइजरी भी जारी की है, जिसके तहत महाविद्यालय के भीतर बाइक, स्कूटी या साइकिल केवल स्टैंड पर लगेंगी। छात्र-छात्राओं को पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. इंदीवर सिंह ने बताया कि ये सख्ती कॉलेज में पठन पाठन का माहौल स्थापित करने के लिए आवश्यक है।
एक छात्र व दो छात्राओं को रील बनाने पर दी चेतावनी
बरेली कॉलेज में बुधवार को बीच कॉलेज रोड पर बारिश में रील बनाने के कारण बीए द्वितीय वर्ष के एक छात्र व दो छात्राओं को चेतावनी के लिए पहला नोटिस दिया गया। चीफ प्रॉक्टर के अनुसार जब एक छात्र को तीन नोटिस मिल जाएंगे तो उसका निलंबन हो जाएगा। ये अनुशासनात्मक कार्रवाई पठन-पाठन के माहौल को बरकरार रखने के लिए की गई।